Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना

    September 27, 2026

    जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    September 27, 2026

    श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
    • जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
    • श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
    • बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
    • इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
    • रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
    • रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
    • चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » पूरे परिवार को कर दिया सेट, जानें कौन है जेपीएससी घोटाले का किंगपन
    Blog

    पूरे परिवार को कर दिया सेट, जानें कौन है जेपीएससी घोटाले का किंगपन

    News MaatiBy News MaatiAugust 13, 2026No Comments34 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। जेपीएससी की परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के गिरफ्तार मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज तिवारी को जेपीएससी मेधा घोटाले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पिछले दिनों छात्रों के आंदोलन में लहराए गए एक पोस्टर में अभय तिवारी केंद्र में था और उसके चारो तरफ उसके रिश्तेदारों के नाम व उनसे जुड़ी तस्वीरें थीं।पोस्टर से छात्रों ने बताने का प्रयास किया था कि झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल परीक्षा में अभय तिवारी व उसके आधा दर्जन रिश्तेदार उत्तीर्ण हुए थे। सभी वर्तमान में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) हैं। अब सीआईडी इस सूचना का सत्यापन कर रही है और इसके पीछे सच्चाई क्या है उसका पता लगा रही है। सीआईडी यह भी पता लगा रही है कि सभी संबंधित अपनी प्रतिभा के बल पर सफल हुए थे या फिर सेटिंग से परीक्षा पास की थी।छात्रों के जारी पोस्टर के अनुसार अभय तिवारी गोड्डा के पोड़ेयाहाट में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद चयनित हुआ था। इतना ही नहीं, अभय तिवारी के भाई अक्षय तिवारी का चयन भी जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से हुआ था और वह वर्तमान में झारखंड के महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत है। उसने 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा भी पास की है। अभय के भाई की पत्नी सुषमा कुमारी का चयन भी उक्त परीक्षा में हुआ था और वह वर्तमान में निगरानी विभाग में कार्यरत है।छात्रों के पोस्टर के अनुसार, अन्य सफल अभ्यर्थियों में अभय तिवारी का साला (बीएसओ में चयनित), भाई (बीएसओ में चयनित), भाभी (बीएसओ में चयनित), साली (बीएसओ में चयनित), ममेरा भाई उपेंद्र मिश्रा (बीएसओ, रैंक-51), चाचा के साढ़ू का बेटा तेजनारायण पंडित (बीएसओ, रैंक 68), मौसा के भाई का बेटा बापी कुमार मिश्रा (बीएसओ, रैंक 124), साला का मौसेरा भाई विक्रम पांडेय (बीएसओ, रैंक 127), बहनोई का भतीजा सुमित कुमार तिवारी (बीएसओ, रैंक 143) शामिल हैं।लीज पर लिया था होटल : छानबीन में यह खुलासा हुआ है कि अभय तिवारी ने सरकारी नौकरियों में सेटिंग कर एक होटल को लीज पर लिया था। सीआईडी की कार्रवाई में उसके ठिकानों से कुछ दस्तावेज व अन्य सामग्री मिले थे। वह देवघर जिले के मारगोमुंडा प्रखंड के कुदारखोसो गांव का निवासी है। उसकी मां मधुलता देवी का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने अभय तिवारी को बचपन से मेहनती बताया है और कहा है कि उन्हें सिर्फ इतना ही पता है कि उनका बेटा नौकरी करता है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा है। पांचवीं तक की पढ़ाई मारगोमुंडा के शिशु मंदिर से करने के बाद दुमका में रहकर वहीं से मैट्रिक तक की शिक्षा ली थी। उसके बड़े भाई रामवचन तिवारी पिछले दो दशक से सेना में कार्यरत हैं। मंझला भाई अक्षय कुमार तिवारी रांची में रहते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना

    September 27, 2026

    जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    September 27, 2026

    श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु

    September 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Blog

    चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना

    By News MaatiSeptember 27, 202612

    रामगढ़। जिले में रात के समय सड़क किनारे, विशेषकर नो-पार्किंग जोन में भारी वाहनों और…

    जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    September 27, 2026

    श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु

    September 27, 2026

    बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना

    September 27, 2026

    जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    September 27, 2026

    श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु

    September 27, 2026

    बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया

    September 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.