Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वाराणसी में गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर से सीधे विश्वनाथ मंदिर तक पहुंच सकेंगे वाहन

    August 5, 2026

    संसद का विशेष सत्र 16 अगस्त से बुला सकती है सरकार, खेलने वाली है बड़ा दांव

    August 5, 2026

    झारखंड मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन, 43.61 लाख नाम कटे

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वाराणसी में गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर से सीधे विश्वनाथ मंदिर तक पहुंच सकेंगे वाहन
    • संसद का विशेष सत्र 16 अगस्त से बुला सकती है सरकार, खेलने वाली है बड़ा दांव
    • झारखंड मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन, 43.61 लाख नाम कटे
    • राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को याद दिलाया राजधर्म, कहा-छात्रों का हित सर्वोपरि
    • छात्रों का मुद्दा राज्य का सबसे ज्वलंत मुद्दा, विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाएगी भाजपा: बाबूलाल
    • कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक दीपके आएंगे झारखंड, छात्रों के आंदोलन में होंगे शामिल
    • पेपर लीक मामला राष्ट्रीय संकट , जरूरत पड़ी तो केंद्रीय गृह मंत्री से करूंगा बात: हेमंत सोरेन
    • बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 75+ बुजुर्गों को घर बैठे जमीन रजिस्ट्री, रैयाम-सकरी में फिर चलेगी चीनी मिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 75+ बुजुर्गों को घर बैठे जमीन रजिस्ट्री, रैयाम-सकरी में फिर चलेगी चीनी मिल
    Blog

    बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 75+ बुजुर्गों को घर बैठे जमीन रजिस्ट्री, रैयाम-सकरी में फिर चलेगी चीनी मिल

    News MaatiBy News MaatiAugust 5, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने प्रशासनिक सुधार, कानून-व्यवस्था, कृषि, न्यायिक व्यवस्था, पर्यटन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसले लिए हैं।

    सबसे अहम निर्णय के तहत अब 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट के माध्यम से घर बैठे भूमि, प्लॉट और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने की सुविधा मिलेगी। पहले यह सुविधा केवल 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए उपलब्ध थी। बिहार निबंधन (संशोधन) नियमावली, 2026 लागू होने के बाद यह नई व्यवस्था प्रभावी होगी।

    ई-कैबिनेट प्रणाली लागू

    राज्य सरकार ने कैबिनेट की कार्यप्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाने के लिए ई-कैबिनेट प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। अब मंत्रियों को कैबिनेट का एजेंडा, बैठक से जुड़े दस्तावेज, निर्णय और उनके क्रियान्वयन की प्रगति ऑनलाइन उपलब्ध होगी। इस प्रणाली का संचालन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) करेगा। सरकार का कहना है कि इससे कागज की बचत होगी और निर्णय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी।

    पटना में बनेगा एनआईए का कार्यालय

    मंत्रिमंडल ने पटना जिले के पाटलिपुत्र अंचल स्थित ढकनपुरा मौजा में भवन निर्माण विभाग की एक एकड़ भूमि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को कार्यालय-सह-आवासीय परिसर के निर्माण के लिए स्थायी रूप से हस्तांतरित करने की मंजूरी दी। यह भूमि 57.37 करोड़ रुपये के भुगतान पर गृह मंत्रालय को दी जाएगी।

    फॉरेंसिक संस्थान अब गृह विभाग के अधीन

    वैज्ञानिक जांच को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विधि विज्ञान प्रयोगशाला, हैंडराइटिंग ब्यूरो, फिंगर प्रिंट ब्यूरो और फोटो ब्यूरो को गृह विभाग के प्रत्यक्ष नियंत्रण में लाने का निर्णय लिया गया है। सरकार का मानना है कि इससे आपराधिक मामलों की जांच अधिक निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध होगी।

    रैयाम और सकरी में फिर शुरू होंगी चीनी मिलें

    दरभंगा के रैयाम और मधुबनी के सकरी में बंद पड़ी चीनी मिलों की जमीन पर नई सहकारी चीनी मिलें स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना का संचालन इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) करेगी। राज्य सरकार परियोजना लागत का 40 प्रतिशत वित्तीय सहयोग देगी। नई मिलों के साथ गन्ना आधारित अन्य उद्योग भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे किसानों की आय बढ़ने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

    19 विशेष न्यायालयों के गठन को मंजूरी

    अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए राज्य के 19 न्यायमंडलों में एक्सक्लूसिव स्पेशल कोर्ट गठित किए जाएंगे। प्रत्येक न्यायालय में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश का एक-एक पद सृजित किया जाएगा। इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत पटना में दो तथा मुजफ्फरपुर में एक अतिरिक्त विशेष न्यायालय स्थापित किए जाएंगे।

    बाल गृहों की सुरक्षा के लिए 330 गृह रक्षकों की तैनाती

    राज्य सरकार ने बाल गृहों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 330 गृह रक्षकों की तैनाती को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य बाल गृहों में रहने वाले किशोरों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना और आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

    हेली-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

    बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 के संचालन के लिए हेलिकॉप्टर सेवा की अधिप्राप्ति को मंजूरी दी गई है। योजना के तहत प्रत्येक शनिवार और रविवार को वाल्मीकिनगर, मां मुंडेश्वरी मंदिर और राजगीर के हवाई भ्रमण के साथ पटना शहर की हेलिकॉप्टर जॉय राइड कराई जाएगी। इस योजना के लिए निर्धारित अवधि में अधिकतम 3.30 करोड़ रुपये तथा जीएसटी मद में स्वीकृति प्रदान की गई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    छात्रों का मुद्दा राज्य का सबसे ज्वलंत मुद्दा, विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाएगी भाजपा: बाबूलाल

    August 5, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक दीपके आएंगे झारखंड, छात्रों के आंदोलन में होंगे शामिल

    August 5, 2026

    पेपर लीक मामला राष्ट्रीय संकट , जरूरत पड़ी तो केंद्रीय गृह मंत्री से करूंगा बात: हेमंत सोरेन

    August 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,421

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,100

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025980

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026825
    Don't Miss
    India

    वाराणसी में गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर से सीधे विश्वनाथ मंदिर तक पहुंच सकेंगे वाहन

    By News MaatiAugust 5, 20261

    नई दिल्ली। वाराणसी में 14,447.64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 46.039 किलोमीटर लंबे…

    संसद का विशेष सत्र 16 अगस्त से बुला सकती है सरकार, खेलने वाली है बड़ा दांव

    August 5, 2026

    झारखंड मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन, 43.61 लाख नाम कटे

    August 5, 2026

    राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को याद दिलाया राजधर्म, कहा-छात्रों का हित सर्वोपरि

    August 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    वाराणसी में गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर से सीधे विश्वनाथ मंदिर तक पहुंच सकेंगे वाहन

    August 5, 2026

    संसद का विशेष सत्र 16 अगस्त से बुला सकती है सरकार, खेलने वाली है बड़ा दांव

    August 5, 2026

    झारखंड मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन, 43.61 लाख नाम कटे

    August 5, 2026

    राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को याद दिलाया राजधर्म, कहा-छात्रों का हित सर्वोपरि

    August 5, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.