
भुरकुंडा (रामगढ़)। भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में एक विवाहिता के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। जवाहरनगर पंचायत के हुरूमगढ़ा भुरकुंडा निवासी उपेंद्र लाल ने भुरकुंडा ओपी में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी तन्नु कुमारी को रांची जिले के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत कोचर निवासी कैफ अंसारी बहला-फुसलाकर साथ ले गया। 28 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1-2 के बजे की बीच कैफ अंसारी उनके घर पहुंचा और उनकी पत्नी को अपने साथ लेकर चला गया।



काफी खोजबीन के बावजूद पत्नी का कोई पता नहीं चलने पर 29 जुलाई 2026 को उन्होंने भुरकुंडा ओपी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोपी और विवाहिता दोनों के मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। पीड़ित उपेंद्र लाल ने बताया कि उनकी शादी अप्रैल माह 2026 में हुई थी। उन्होंने पुलिस से पत्नी की सकुशल बरामदगी तथा आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले पर भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 87 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

