
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम एक नया वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान किए गए अपशब्दों को लेकर कहा कि मैं गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूं। मोदी ने कहा कि हाई फ्रेंड्स आज तो मन करता है आपसे ही बात करूं. जतंर मंतर पर मुझे गालियां दी गई है और मेरी माता को भी गाली दी गई. बचपन में गलतियां होती है और सुधरने का अवसर भी होता है। यही बचपना है। मै समाज के अंदर जो आक्रोश है।



उन्होंने जंतर-मंतर की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि वह बच्चों को माफ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और उन्हीं गलतियों से सीखने और सुधरने का अवसर भी मिलता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह समाज में मौजूद आक्रोश को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक तरह का सांस्कृतिक झटका है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बचपन में गलतियां होना स्वाभाविक है और बच्चों को सुधारने का अवसर मिलना चाहिए। इसी भावना के साथ उन्होंने कहा कि वह बच्चों को माफ करना चाहते हैं।
इससे पहले कल देर रात भी पीएम मोदी ने इंस्टा वीडियो संदेश जारी किया था और कहा था कि सरकार भरोसेमंद और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दिशा में एक के बाद एक कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस कानून को तैयार करते समय राज्यों के सुझावों का भी पूरा ध्यान रखा गया, क्योंकि पिछले कई वर्षों से लगभग सभी राज्य और केंद्र सरकार पेपर लीक जैसी समस्या से जूझ रहे हैं।

