Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नकल माफिया पर नकेल : राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल

    July 30, 2026

    बिहार में 6,000 करोड़ रुपये का बड़ा इस्पात संयंत्र लगेगा, गया में महाशक्ति ग्रुप करेगा निवेश

    July 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में सीआईडी ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को किया गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नकल माफिया पर नकेल : राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल
    • बिहार में 6,000 करोड़ रुपये का बड़ा इस्पात संयंत्र लगेगा, गया में महाशक्ति ग्रुप करेगा निवेश
    • जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में सीआईडी ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को किया गिरफ्तार
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के पांच अपराधी गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस का बड़ा ऐक्शन
    • जेपीएससी के तीनों सदस्यों को बर्खास्त कर जेल भेजे सरकार : आदित्य
    • जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा गडबडी की सीबीआई से जांच कराए सरकार : बाबूलाल
    • नोटों का पहाड़ : बंगाल में बस ड्राइवर के घर से 28.50 करोड़ कैश और 15 किलो सोना बरामद
    • आधा किलो सोना, 9 लाख कैश व करोड़ों की संपत्ति जब्त, बिहार में कार्यपालक अभियंता के छह ठिकानों पर ईओयू की रेड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा गडबडी की सीबीआई से जांच कराए सरकार : बाबूलाल
    Blog

    जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा गडबडी की सीबीआई से जांच कराए सरकार : बाबूलाल

    News MaatiBy News MaatiJuly 30, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएसी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद जारी है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को हजारीबाग में प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने और भर्ती गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच न कराने का आरोप लगाया।

    बाबूलाल मरांडी ने सीआईडी जांच को संदेहास्पद बताते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की। बाबूलाल मरांडी ने बताया कि रांची के मोरहाबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में छात्र इन कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। छात्र दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, भर्ती प्रक्रिया में सुधार और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के इस आंदोलन का पूर्ण समर्थन करती है। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में गिरफ्तार अभय तिवारी और उसके परिवार के कई सदस्यों को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में नौकरी मिलने के मामले ने पूरे प्रकरण पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    उन्होंने दावा किया कि हाल ही में गिरफ्तार अभय तिवारी और उसके परिवार के कई सदस्यों को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में नौकरी मिलने के मामले ने पूरे प्रकरण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाबूलाल मरांडी के अनुसार, इससे संकेत मिलता है कि भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षाओं में ‘सेटिंग’ के जरिए अभ्यर्थियों को पटना, कोलकाता, रांची सहित अन्य स्थानों और नेपाल तक ले जाकर प्रश्नपत्र याद करवाए गए।

    उन्होंने कहा कि जांच के दौरान प्रश्नपत्रों के कई प्रश्नों का मिलान होने की बात सामने आई है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है। नेता प्रतिपक्ष ने जोर दिया कि मेहनत और ईमानदारी से परीक्षा देने वाले हजारों युवाओं के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने मांग की कि जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़े सभी जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित सदस्यों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बाबूलाल ने पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच कराकर छात्रों को न्याय दिलाने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    नकल माफिया पर नकेल : राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल

    July 30, 2026

    बिहार में 6,000 करोड़ रुपये का बड़ा इस्पात संयंत्र लगेगा, गया में महाशक्ति ग्रुप करेगा निवेश

    July 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में सीआईडी ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को किया गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,414

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,086

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025975

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026819
    Don't Miss
    Blog

    नकल माफिया पर नकेल : राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल

    By News MaatiJuly 30, 20263

    नई दिल्ली। सरकारी भर्ती और अन्य सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक पर रोक लगाने के…

    बिहार में 6,000 करोड़ रुपये का बड़ा इस्पात संयंत्र लगेगा, गया में महाशक्ति ग्रुप करेगा निवेश

    July 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में सीआईडी ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को किया गिरफ्तार

    July 30, 2026

    गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के पांच अपराधी गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस का बड़ा ऐक्शन

    July 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    नकल माफिया पर नकेल : राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल

    July 30, 2026

    बिहार में 6,000 करोड़ रुपये का बड़ा इस्पात संयंत्र लगेगा, गया में महाशक्ति ग्रुप करेगा निवेश

    July 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में सीआईडी ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को किया गिरफ्तार

    July 30, 2026

    गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के पांच अपराधी गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस का बड़ा ऐक्शन

    July 30, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.