
रांची। मीनाक्षी नेत्रालय में डॉक्टर अभिषेक सिंह ने शुक्रवार को रांची के एसडीएम रजत कुमार (आइएएस) के पिताजी के मोतियाबिंद का जटिल ऑपरेशन किया। उन्होंने बताया कि दवा डालने के बाद भी उनकी पतली फैल नहीं रही थी फिर भी आरिस हूक्स प्रोसीजर से पुतली फैला कर सफल ऑपरेशन संपन्न हुआ।




हमने इस तरह का लेंस लगा दिया कि अब उनको चश्मे की जरूरत नहीं है। डॉ अभिषेक कहा कि पहले ऐसे ऑपरेशन के लिए शंकर नेत्रालय या दूसरे राज्य जाना पड़ता था। अच्छी बात है कि झारखंड अब अपने पैरों पर मेडिकल के मामले में खड़ा हो रहा है।
उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर के रूप में मेरा सपना है कि मैं इस तरह के भविष्य में आई हॉस्पिटल का निर्माण ट्रस्ट पर करूं जिसके चलते झारखंड के लोगों को दूसरे स्टेट शंकर नेत्रालय चेन्नई एलबी प्रसाद हैदराबाद या एम्स दिल्ली नहीं जाना पड़े।

