Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    14वीं जेपीएससी परीक्षा होगी रद, ईडी करेगी टीडीपीएल के लेनदेन की जांच

    August 9, 2026

    लालू के लाल बोले- दिल थाम कर बैठिए, मल्लिका शेरावत के साथ आया तेज प्रताप यादव का नया वीडियो

    August 9, 2026

    बिहार में परीक्षा सुधार और नई टेक्नोलॉजी के लिए बनेगी कमेटी, सम्राट का पेपर लीक रोकने के लिए बड़ा कदम

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 14वीं जेपीएससी परीक्षा होगी रद, ईडी करेगी टीडीपीएल के लेनदेन की जांच
    • लालू के लाल बोले- दिल थाम कर बैठिए, मल्लिका शेरावत के साथ आया तेज प्रताप यादव का नया वीडियो
    • बिहार में परीक्षा सुधार और नई टेक्नोलॉजी के लिए बनेगी कमेटी, सम्राट का पेपर लीक रोकने के लिए बड़ा कदम
    • राहुल गांधी में हिम्मत है तो रांची आकर सीएम आवास के बाहर धरना दें, मुख्यमंत्री से मांगें इस्तीफा : संजय सेठ
    • इस्तीफे पर धर्मेंद्र प्रधान ने तोड़ी चुप्पी, जेन जी को लेकर बड़ा बयान दिया
    • तीसरे दौर की वार्ता से पहले छात्र बोले- लिखित और संतोषजनक समाधान नहीं निकलता है, तो कल करेंगे विधानसभा का घेराव
    • छात्रों के समर्थन में विधायक जयराम महतो का निर्जला उपवास
    • JPSC PT पर आज हेमंत सोरेन ले सकते हैं बड़ा फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » रांची आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले का बड़ा खुलासा, लोहरदगा के अमन को निशाना बनाने का दिया गया था टॉस्क
    Jharkhand

    रांची आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले का बड़ा खुलासा, लोहरदगा के अमन को निशाना बनाने का दिया गया था टॉस्क

    News MaatiBy News MaatiJune 19, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की साजिश और उसके क्रियान्वयन से जुड़े मामले में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हमले के पीछे दुबई में बैठा एक नेटवर्क सक्रिय था, जिसने लोहरदगा निवासी अमन अंसारी को आरएसएस कार्यालय को निशाना बनाने का टास्क दिया था।

    तीन आरोपियों से पुलिस कर रही है पूछताछ : इस मामले में गिरफ्तार अमन अंसारी, सैफ अंसारी और अयान खान से पूछताछ जारी है। इसी दौरान कोतवाली थाना से फरार हुए सैफ अंसारी को मांडर में पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया। भागने के दौरान पुलिस की कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना में रखा गया था। इसी दौरान सैफ अंसारी ने शौचालय जाने की अनुमति मांगी। वह बाथरूम गया, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकला। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो पता चला कि वह वेंटिलेटर के रास्ते फरार हो चुका है। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश शुरू कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने सैफ की गतिविधियों पर नजर रखी।

    जांच के दौरान सूचना मिली कि वह बस से मांडर की ओर जा रहा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने मांडर टोल प्लाजा के पास बस को रुकवाया और सैफ को हिरासत में ले लिया। पूछताछ और तकनीकी जांच में पुलिस को इस मामले में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन के संकेत मिले हैं। जांच में सामने आया है कि दुबई में रहने वाला शाहबाज आलम उर्फ भट्टी आरएसएस कार्यालय पर हमले की साजिश का मुख्य सूत्रधार है।

    पुलिस के अनुसार, भट्टी और राना हुसैन दुबई में रहकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई तथा टीटीएच नामक आतंकी संगठन के लिए काम करते हैं। इन्हीं लोगों ने अमन अंसारी को आरएसएस कार्यालय को निशाना बनाने का टास्क दिया था। पुलिस का कहना है कि इस काम के बदले अमन को मोटी रकम मिलने वाली थी। अमन ने पूछताछ में बताया कि घटना के दिन जब वह आरएसएस कार्यालय परिसर की ओर पेट्रोल बम फेंक रहा था, तब उसका साथी सैफ अंसारी पूरी घटना का वीडियो बना रहा था। हमले के बाद वीडियो रिकॉर्डिंग दुबई में बैठे शाहबाज आलम उर्फ भट्टी को भेजी गई थी।

    जांच में यह भी जानकारी मिली है कि अमन अंसारी के बैंक खाते में कई बार विदेश से पैसे भेजे गए थे। पुलिस इन लेनदेन की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अमन की मुलाकात भट्टी से उस समय हुई थी जब वह दुबई में एसी तकनीशियन के रूप में काम करता था। जनवरी में उसका वीजा समाप्त हो गया था, जिसके बाद उसे भारत लौटना पड़ा। हालांकि भारत लौटने के बाद भी वह लगातार भट्टी के संपर्क में बना रहा।

    भट्टी के नेटवर्क को तलाश रही है पुलिस : अब पुलिस का फोकस झारखंड में सक्रिय उन लोगों की पहचान करने पर है, जो कथित रूप से भट्टी के संपर्क में हैं या उसके लिए काम कर रहे हैं। इसके लिए विभिन्न जिलों में जांच का दायरा बढ़ाया गया है और केंद्रीय एजेंसियों के साथ भी समन्वय किया जा रहा है। आरएसएस कार्यालय पर हमले की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। पुलिस ने संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाई है और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। घटना के बाद पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे।

    जांच के दौरान अमन और सैफ को रांची रेलवे स्टेशन की ओर जाते हुए देखा गया था। इसी आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी और दोनों को कोडरमा से गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उन्हें सड़क मार्ग से रांची लाया गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    14वीं जेपीएससी परीक्षा होगी रद, ईडी करेगी टीडीपीएल के लेनदेन की जांच

    August 9, 2026

    राहुल गांधी में हिम्मत है तो रांची आकर सीएम आवास के बाहर धरना दें, मुख्यमंत्री से मांगें इस्तीफा : संजय सेठ

    August 9, 2026

    तीसरे दौर की वार्ता से पहले छात्र बोले- लिखित और संतोषजनक समाधान नहीं निकलता है, तो कल करेंगे विधानसभा का घेराव

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,422

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,103

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026828
    Don't Miss
    Jharkhand

    14वीं जेपीएससी परीक्षा होगी रद, ईडी करेगी टीडीपीएल के लेनदेन की जांच

    By News MaatiAugust 9, 202622

    रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) परीक्षा में गड़बड़ी…

    लालू के लाल बोले- दिल थाम कर बैठिए, मल्लिका शेरावत के साथ आया तेज प्रताप यादव का नया वीडियो

    August 9, 2026

    बिहार में परीक्षा सुधार और नई टेक्नोलॉजी के लिए बनेगी कमेटी, सम्राट का पेपर लीक रोकने के लिए बड़ा कदम

    August 9, 2026

    राहुल गांधी में हिम्मत है तो रांची आकर सीएम आवास के बाहर धरना दें, मुख्यमंत्री से मांगें इस्तीफा : संजय सेठ

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    14वीं जेपीएससी परीक्षा होगी रद, ईडी करेगी टीडीपीएल के लेनदेन की जांच

    August 9, 2026

    लालू के लाल बोले- दिल थाम कर बैठिए, मल्लिका शेरावत के साथ आया तेज प्रताप यादव का नया वीडियो

    August 9, 2026

    बिहार में परीक्षा सुधार और नई टेक्नोलॉजी के लिए बनेगी कमेटी, सम्राट का पेपर लीक रोकने के लिए बड़ा कदम

    August 9, 2026

    राहुल गांधी में हिम्मत है तो रांची आकर सीएम आवास के बाहर धरना दें, मुख्यमंत्री से मांगें इस्तीफा : संजय सेठ

    August 9, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.