Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप के घर बजेगी शहनाई; CM सम्राट चौधरी ने घर पहुंचकर दी बधाई

    June 16, 2026

    बिहार में खुलेगी बीएचयू की शाखा, हर प्रखंड में बनेंगे सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल ,कैमूर में बोले CM सम्राट चौधरी

    June 16, 2026

    ट्विशा शर्मा मामला : कोर्ट ने रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और समर्थ की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाई

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप के घर बजेगी शहनाई; CM सम्राट चौधरी ने घर पहुंचकर दी बधाई
    • बिहार में खुलेगी बीएचयू की शाखा, हर प्रखंड में बनेंगे सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल ,कैमूर में बोले CM सम्राट चौधरी
    • ट्विशा शर्मा मामला : कोर्ट ने रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और समर्थ की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाई
    • गोपालगंज में शराब तस्करों से पुलिस की मुठभेड़; एक बदमाश के जबड़े में लगी गोली, दारोगा भी घायल
    • झारखंड में राज्यसभा चुनाव: एनडीए विधायकों की होटल पॉलिटिक्स शुरू, रेडिसन ब्लू में डाला डेरा, इंडिया गठबंधन करेगा मॉक पोल
    • वोटर कार्ड और अन्य दस्तावेजों में आधार के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, केंद्र और राज्यों को नोटिस
    • बिहार: गयाजी में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, ज्वेलरी लूटकांड के दो आरोपी गोली लगने से घायल
    • चुने जाएंगे मिस्टर एंड मिसेज परफेक्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड में राज्यसभा चुनाव: एनडीए विधायकों की होटल पॉलिटिक्स शुरू, रेडिसन ब्लू में डाला डेरा, इंडिया गठबंधन करेगा मॉक पोल
    Jharkhand

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव: एनडीए विधायकों की होटल पॉलिटिक्स शुरू, रेडिसन ब्लू में डाला डेरा, इंडिया गठबंधन करेगा मॉक पोल

    News MaatiBy News MaatiJune 16, 2026No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रांची । झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़ रहा है। दो सीटों पर तीन उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से मुकाबला रोमांचक हो गया है। संख्या बल अपने पक्ष में होने के दावों के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों खेमे किसी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहते। संभावित क्रॉस वोटिंग की अटकलों और चुनावी गणित को साधने की कवायद के बीच राज्य में होटल पॉलिटिक्स, बाड़ेबंदी और मॉक पोल जैसी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

    राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे परिमल नाथवानी को समर्थन दे रहे एनडीए ने अपने विधायकों को एकजुट रखने की रणनीति अपनाई है।
    भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा और सहयोगी दलों के कई विधायक मंगलवार को रांची के रेडिसन ब्लू होटल पहुंच गए। नाथवानी भी यहीं ठहरे हुए हैं। विधायकों और नेताओं के लिए 18 जून तक होटल में 32 कमरे आरक्षित किए गए हैं। मतदान के दिन सभी विधायक यहीं से एक साथ विधानसभा के लिए रवाना होंगे।

    दूसरी ओर, झारखंड के सत्तारूढ़ आईएनडीआईए गठबंधन ने भी अपने विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री आवास में बुलाई है। 16 और 17 जून को होने वाली इन बैठकों में मतदान प्रक्रिया को लेकर मॉक पोल कराया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं विधायकों के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। झारखंड विधानसभा की मौजूदा संख्या के आधार पर राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए लगभग 28 प्रथम वरीयता मतों की आवश्यकता है। यानी दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए 56 वोट चाहिए। सत्तारूढ़ आईएनडीआईए गठबंधन दावा कर रहा है कि उसके पास दोनों उम्मीदवारों को जिताने लायक पर्याप्त संख्या बल मौजूद है।

    गठबंधन की ओर से झामुमो के बैजनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा मैदान में हैं। निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने कहा कि वह विधानसभा के सभी 81 सदस्यों से समर्थन की अपील कर रहे हैं और उन्हें एनडीए के अलावा अन्य दलों के विधायकों का भी समर्थन मिलने की उम्मीद है।

    उन्होंने हाल के दिनों में कई बार कहा कि विधायक दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर ‘अंतरात्मा की आवाज’ पर मतदान करें। नाथवानी यह भी याद दिला रहे हैं कि वर्ष 2008 और 2014 में वह झारखंड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा पहुंचे थे और तब उन्हें विभिन्न दलों के विधायकों का समर्थन मिला था। इसी दावे और संख्या बल के मौजूदा गणित ने चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

    अब राजनीतिक हलकों की नजर इस बात पर टिकी है कि 18 जून को विधानसभा के भीतर अंकगणित हावी रहता है या फिर कोई नया राजनीतिक संदेश निकलकर सामने आता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमन्त पत्नी कल्पना सोरेन संग पहुंचे दिउड़ी मंदिर, की पूजा अर्चना

    June 13, 2026

    रामगढ़ में CCL के बंद पड़े खदान में जहरीली गैस के रिसाव से 4 की मौत

    June 13, 2026

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, कोल्हान-संथाल में सक्रिय, दो-तीन दिन में पूरे राज्य में भारी बारिश का अनुमान

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,396

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,069

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Bihar

    भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप के घर बजेगी शहनाई; CM सम्राट चौधरी ने घर पहुंचकर दी बधाई

    By News MaatiJune 16, 202615

    शिवसागर (रोहतास)। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप के घर इन दिनों शादी की…

    बिहार में खुलेगी बीएचयू की शाखा, हर प्रखंड में बनेंगे सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल ,कैमूर में बोले CM सम्राट चौधरी

    June 16, 2026

    ट्विशा शर्मा मामला : कोर्ट ने रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और समर्थ की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाई

    June 16, 2026

    गोपालगंज में शराब तस्करों से पुलिस की मुठभेड़; एक बदमाश के जबड़े में लगी गोली, दारोगा भी घायल

    June 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप के घर बजेगी शहनाई; CM सम्राट चौधरी ने घर पहुंचकर दी बधाई

    June 16, 2026

    बिहार में खुलेगी बीएचयू की शाखा, हर प्रखंड में बनेंगे सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल ,कैमूर में बोले CM सम्राट चौधरी

    June 16, 2026

    ट्विशा शर्मा मामला : कोर्ट ने रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और समर्थ की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाई

    June 16, 2026

    गोपालगंज में शराब तस्करों से पुलिस की मुठभेड़; एक बदमाश के जबड़े में लगी गोली, दारोगा भी घायल

    June 16, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.