
बक्सर । बिहार में जल्द ही यूपी के गंगा एक्सप्रेसवे की तर्ज पर एक नया गंगा एक्सप्रेसवे बनेगा। बिहार में बनने वाले नया गंगा एक्सप्रेसवे की लंबाई लगभग 260 किलोमीटर की होगी। बक्सर से शुरू होकर भागलपुर के सुल्तानगंज तक बनने वाले नए गंगा एक्सप्रेसवे फोर लेन वाला होगा। इस एक्सप्रेसवे को भविष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इस एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना के राफेल, सुखोई सहित अन्य फाइटर प्लेन यहां लैंड और टेकऑफ कर सकेंगे।



बिहार में बनने वाले नए गंगा एक्सप्रेसवे के एक हिस्से का निर्माण हवाई पट्टी के नियमों के मुताबिक किया जाएगा, ताकि युद्ध की स्थिति में दुश्मन अगर एयरफोर्स के ठिकानों को निशाना बनाए तो एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल रनवे के तौर पर किया जा सके।
बक्सर से इस गंगा एक्सप्रेस का निर्माण शुरू होगा। 260 किमी लंबा ये एक्सप्रेसवे गंगा नदी के किनारे-किनारे सुल्तानगंज तक जाएगा। बक्सर से शुरू होने वाला गंगा एक्सप्रेसवे आरा, कोईलवर, दीघा, दीदारगंज, फतुहा, मुंगेर होते हुए सुल्तानगंज जाएगा। पथ निर्माण विभाग के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां दौड़ सकेंगे। एक एक्सप्रेसवे के रूट पर कई जगह आपको स्टॉपेज के लिए पिकनिक स्पॉट मिलेंगे।
एक्सप्रेसवे से किन जिलों को साधा लाभ मिलेगा?
मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार में बनने वाले नया गंगा एक्सप्रेसवे पहले फोर लेन में बनाया जाएगा। इसके बाद इसका विस्तार सिक्स लेन और आठ-लेन वाला किया जा सकता है। इस एक्सप्रेस वे के बन जाने से लोगों को भागलपुर, बक्सर, पटना, मुंगरे सहित कई जिलों के लोगों को राहत मिलेगी। अभी बक्सर से भागलपुर, पटना से भागलपुर या मुंगेर जाते समय जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद इससे छुटकारा मिल जाएगा। भागलपुर शहर के लिए बाईपास की तरह काम करेगा।

