Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लातेहार के चंदवा में एक करोड़ से अधिक की अवैध शराब जब्त, बिहार में खपाने की थी तैयारी पांच तस्कर गिरफ्तार

    May 29, 2026

    कमजोर मानसून की चिंता में लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,092 अंक टूटा

    May 29, 2026

    इस बार अर्धसैनिक बलों की 670 कंपनियां संभालेंगी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा-व्यवस्था

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लातेहार के चंदवा में एक करोड़ से अधिक की अवैध शराब जब्त, बिहार में खपाने की थी तैयारी पांच तस्कर गिरफ्तार
    • कमजोर मानसून की चिंता में लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,092 अंक टूटा
    • इस बार अर्धसैनिक बलों की 670 कंपनियां संभालेंगी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा-व्यवस्था
    • इस साल मानसून कमजोर के आसार, जून में लू और भीषण गर्मी का अनुमान
    • ट्विशा शर्मा मौत मामले में 5 दिन की CBI कस्टडी में रहेंगे ट्विशा की सास और पति समर्थ, आमने-सामने बिठाकर करेगी पूछताछ
    • प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमी से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती
    • रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, तापमान में 06 से 07 डिग्री की गिरावट
    • धनबाद के जामाडोबा डुमरी में अवैध लोहा कटिंग और वर्चस्व को लेकर ताबतोड़ गोलाबारी, युवक को लगी गोली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » ट्विशा शर्मा मौत मामले में 5 दिन की CBI कस्टडी में रहेंगे ट्विशा की सास और पति समर्थ, आमने-सामने बिठाकर करेगी पूछताछ
    Blog

    ट्विशा शर्मा मौत मामले में 5 दिन की CBI कस्टडी में रहेंगे ट्विशा की सास और पति समर्थ, आमने-सामने बिठाकर करेगी पूछताछ

    News MaatiBy News MaatiMay 29, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने शुक्रवार को मृतका की सास (रिटायर्ड जज) गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को न्यायाधीश शोभना भलावे के समक्ष पेश किया। जहां अदालत ने सीबीआई की मांग पर दोनों को 5-5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

    दरअसल, सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी के वकीलों ने मामले की कड़ियों को जोड़ने और गहन पूछताछ के लिए दोनों आरोपितों की 5-5 दिन की रिमांड मांगी, जिस पर बचाव पक्ष के वकीलों ने कोई आपत्ति नहीं जताई। अदालत ने दोनों की 5 दिन की सीबीआई रिमांड मंजूर कर ली है। समर्थ सिंह पहले से ही सीबीआई की हिरासत में था, जिसकी रिमांड अवधि अब 5 दिन और बढ़ा दी गई है। अदालत में पेशी से पहले समर्थ का जेपी अस्पताल और गिरिबाला सिंह का मैनिट परिसर में मेडिकल चेकअप कराया गया। शुक्रवार को अदालती कार्यवाही के दौरान दोनों आरोपितों को एक ही कटघरे में खड़ा किया गया, जहां मृतका के पिता की ओर से वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा और गिरिबाला सिंह की तरफ से वरिष्ठ वकील नित्या मौजूद रहीं।

    सीबीआई इस हाई-प्रोफाइल मामले की परतें खोलने के लिए अब देश की सबसे आधुनिक जांच पद्धतियों का इस्तेमाल कर रही है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, मामले को सुलझाने के लिए ‘टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन’ तकनीक का सहारा लिया जा रहा है, जिसके तहत ट्विशा के जीवन के आखिरी घंटों का एक वर्चुअल रीक्रिएशन तैयार किया जा रहा है। जांच एजेंसी कैमरों के टाइमस्टैंप, मोबाइल फोन डेटा, वाई-फाई लॉग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और टावर लोकेशन का मिलान कर एक सिम्युलेटेड वर्चुअल वॉकथ्रू और ट्विशा का ‘डिजिटल अवतार’ तैयार कर रही है। इसके जरिए तीन मंजिला मकान के भीतर ट्विशा की आखिरी लोकेशन, कमरों में आरोपियों की आवाजाही और इंटरनेट उपयोग के समय का मिनट-टू-मिनट मिलान किया जाएगा, ताकि बयानों के विरोधाभास और समय के रहस्मयी गैप को पकड़ा जा सके।

    गुरुवार को 7 घंटे की कड़ी पूछताछ और स्पॉट वेरिफिकेशन के दौरान सबूतों से छेड़छाड़ के पुख्ता संकेत मिलने के बाद ही गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

    सीबीआई की अब तक की जांच में मौत के पीछे की एक और बड़ी और चौंकाने वाली वजह सामने आई है, जो सीधे तौर पर आर्थिक प्रताड़ना से जुड़ी है। जांच में पता चला है कि ट्विशा ने विभिन्न कंपनियों के करीब 20 लाख रुपये के शेयर्स खरीद रखे थे। ट्विशा के वकील अंकुर पांडे ने बताया कि शादी के समय इन शेयरों की कीमत 20 लाख रुपये थी। शादी के बाद जब ट्विशा वियतनाम दौरे से लौटी, तब समर्थ और गिरिबाला सिंह को इन शेयर्स के बारे में पता चला। इसके बाद से ही दोनों मिलकर उन शेयर्स को अपने नाम ट्रांसफर कराने के लिए ट्विशा पर लगातार दबाव बना रहे थे। इसके साथ ही यह बात भी पुख्ता हुई है कि ट्विशा ने मौत से कुछ समय पहले अपनी मां से फोन पर रोते हुए कहा था कि समर्थ और गिरिबाला दहेज की मांग को लेकर उसके साथ बेरहमी से हाथापाई करते हैं। इतना ही नहीं, दोनों मिलकर उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर भी उसे गंभीर रूप से मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे थे।

    गौरतलब है कि 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित आलीशान घर में हुई इस संदिग्ध मौत की जांच पहले स्थानीय पुलिस कर रही थी, लेकिन परिजनों द्वारा प्रभाव के कारण जांच प्रभावित होने के आरोप लगाने के बाद केस सीबीआई को ट्रांसफर किया गया था। 25 मई की रात केस हाथ में लेते ही सीबीआई ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है। अब रिमांड के दौरान सीबीआई दोनों मुख्य आरोपितों को आमने-सामने बिठाकर वारदात की रात असल में क्या हुआ था और समर्थ ने अपनी फरारी के दिन कहां और किन मददगारों के साथ काटे, इसके बारे में पूछताछ करेगी। साथ ही परिवार से जुड़े अन्य रिश्तेदारों, घर के नौकरों, सुरक्षा गार्डों और घटना की रात संपर्क में आए व्यक्तियों से भी पूछताछ हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    लातेहार के चंदवा में एक करोड़ से अधिक की अवैध शराब जब्त, बिहार में खपाने की थी तैयारी पांच तस्कर गिरफ्तार

    May 29, 2026

    कमजोर मानसून की चिंता में लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,092 अंक टूटा

    May 29, 2026

    इस बार अर्धसैनिक बलों की 670 कंपनियां संभालेंगी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा-व्यवस्था

    May 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,388

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,059

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025965

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026799
    Don't Miss
    Blog

    लातेहार के चंदवा में एक करोड़ से अधिक की अवैध शराब जब्त, बिहार में खपाने की थी तैयारी पांच तस्कर गिरफ्तार

    By News MaatiMay 29, 20266

    लातेहार। लातेहार पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों के…

    कमजोर मानसून की चिंता में लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,092 अंक टूटा

    May 29, 2026

    इस बार अर्धसैनिक बलों की 670 कंपनियां संभालेंगी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा-व्यवस्था

    May 29, 2026

    इस साल मानसून कमजोर के आसार, जून में लू और भीषण गर्मी का अनुमान

    May 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    लातेहार के चंदवा में एक करोड़ से अधिक की अवैध शराब जब्त, बिहार में खपाने की थी तैयारी पांच तस्कर गिरफ्तार

    May 29, 2026

    कमजोर मानसून की चिंता में लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,092 अंक टूटा

    May 29, 2026

    इस बार अर्धसैनिक बलों की 670 कंपनियां संभालेंगी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा-व्यवस्था

    May 29, 2026

    इस साल मानसून कमजोर के आसार, जून में लू और भीषण गर्मी का अनुमान

    May 29, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.