Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    150 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है सुपर एल-नीनो, अगस्त-सितंबर में सूखे की आशंका

    May 21, 2026

    पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा पीओके के मुजफ्फराबाद में मारा गया

    May 21, 2026

    झारखंड में 20 जून से शुरू होगा एसआईआर, घर-घर जाकर होगा मतदाताओं का होगा सत्यापन

    May 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 150 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है सुपर एल-नीनो, अगस्त-सितंबर में सूखे की आशंका
    • पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा पीओके के मुजफ्फराबाद में मारा गया
    • झारखंड में 20 जून से शुरू होगा एसआईआर, घर-घर जाकर होगा मतदाताओं का होगा सत्यापन
    • सौंदा डी पंचायत किसी भी हालत में नहीं खाली होगा : उपेंद्र शर्मा
    • झारखंड में 27 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
    • गुमला में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की मौत
    • झारखंड के 11 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत
    • समाज की चेतना और राष्ट्र की प्रगति का आधार है शिक्षा : राज्यपाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड में 27 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
    Blog

    झारखंड में 27 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

    News MaatiBy News MaatiMay 21, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची ।धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को एक साथ 27 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन माओवादियों ने बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस भी पुलिस को सौंपे हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 25 और झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो सदस्य शामिल हैं। इनमें आठ पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इन सभी के खिलाफ कुल 426 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इन्होंने आधुनिक हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी पुलिस को सौंपा है। इनमें लाइट मशीन गन (एलएमजी), 5 इंसास राइफल, 9 एसएलआर राइफल, एक बोल्ट-एक्शन राइफल, एक पिस्टल, 31 मैगजीन, 3000 राउंड जिंदा कारतूस शामिल हैं।

    पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत जो भी सुविधाएं और सहायता देनी होगी, उसे सुनियोजित तरीके से पूरा किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि झारखंड पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), झारखंड जगुआर और सभी खुफिया एजेंसियों ने मिलकर लगातार अभियान चलाया, जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह संयुक्त और व्यापक अभियान जारी रहेगा, ताकि झारखंड पूरी तरह नक्सल मुक्त बन सके।

    अपर पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक ने कहा कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि 27 माओवादी मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इन्होंने हिंसा और हथियार का रास्ता छोड़कर शांति और विकास का रास्ता चुना है, जिसका स्वागत है।

    सीआरपीएफ आईजी साकेत सिंह ने कहा कि आज का यह आत्मसमर्पण झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और कोबरा जवानों की लगातार मेहनत और जोखिम भरे अभियानों का परिणाम है। पिछले छह महीनों में सुरक्षा बलों ने जंगलों के भीतर 21 नए फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस स्थापित किए, जिससे नक्सलियों की गतिविधियों पर काफी अंकुश लगा।

    इन माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण : गादी मुंडा उर्फ गुलशन (निवासी- बुण्डू, रांची), 5 लाख रुपये का इनाम घोषित और चाईबासा, सरायकेला, रांची, खूंटी में कुल 48 मामले दर्ज।- नागेंद्र मुंडा उर्फ प्रभात मुंडा उर्फ मुखिया (निवासी- अड़की, खूंटी), 5 लाख रुपये का इनाम, चाईबासा और सरायकेला में 38 मामले दर्ज।- रेखा मुंडा उर्फ जयंती (निवासी- बुण्डू, रांची), 5 लाख का इनाम, चाईबासा और सरायकेला में 18 मामले दर्ज।- सागेन आंगारिया उर्फ दोकोल (निवासी- गोइलकेरा, चाईबासा), 5 लाख का इनाम, चाईबासा में 123 मामले दर्ज।- करण तियू (निवासी- गोइल केरा, चाईबासा), 2 लाख रुपये का इनाम, चाईबासा में 29 मामले दर्ज।- दर्शन उर्फ बिंज हांसदा (निवासी- छोटानगरा, चाईबासा), 5 लाख का इनाम, चाईबासा में 14 मामले दर्ज।- सुलेमान हांसदा उर्फ सुनी हांसदा (निवासी- छोटानगरा, चाईबासा), 5 लाख का इनाम, चाईबासा में 13 मामले दर्ज।- बासुमती जेराई उर्फ बासू (निवासी- किरीबुरू, चाईबासा), एक लाख रुपये का इनाम, चाईबासा में 14 मामले दर्ज।- बैजनाथ मुंडा (निवासी- तमाड़, रांची), चाईबासा में 4 मामले दर्ज।- रघु कायम उर्फ गुणा (निवासी- मुफसिल, चाईबासा), चाईबासा में 19 मामले दर्ज।- किशोर सिरका उर्फ दुर्गा सिरका (निवासी- टोंटो, चाईबासा) चाईबासा में 11 मामले दर्ज।- राम दयाल मुण्डा (निवासी- तमाड़, रांची), सरायकेला और चाईबासा में कुल 4 मामले दर्ज।- वंदना उर्फ शांति, सुनिता सरदार, डांगुर बोइपाई, बसंती देवगम, मुन्नीराम मुण्डा, अनिशा कोड़ा उर्फ रानी, सपना उर्फ सुरू कालुंडिया, सुसारी उर्फ दसमा कालुंडिया, बिरसा कोड़ा उर्फ हरिसिंह, नुअस, बुमली तियू, निति माई उर्फ निति हेंब्रम और लादू तिरिया। इन सभी के ऊपर चाईबासा और अन्य थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    जेजेएमपी संगठन के दो सदस्य : जेजेएमपी संगठन के दो सदस्यों ने भी अत्मसमर्पण किया है। इनमें गुमला के अपर घाट का रहने वाला सचिन बैक और कलिगा का रहने वाला श्रवण शामिल है। सचिन बैक पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था और गुमला में उसके खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। श्रवण गोप के खिलाफ गुमला में 8 मामले दर्ज हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    150 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है सुपर एल-नीनो, अगस्त-सितंबर में सूखे की आशंका

    May 21, 2026

    पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा पीओके के मुजफ्फराबाद में मारा गया

    May 21, 2026

    झारखंड में 20 जून से शुरू होगा एसआईआर, घर-घर जाकर होगा मतदाताओं का होगा सत्यापन

    May 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,383

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,054

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025964

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026797
    Don't Miss
    Blog

    150 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है सुपर एल-नीनो, अगस्त-सितंबर में सूखे की आशंका

    By News MaatiMay 21, 20267

    पटना। दुनिया भर में इन दिनों सुपर एल-नीनो को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।…

    पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा पीओके के मुजफ्फराबाद में मारा गया

    May 21, 2026

    झारखंड में 20 जून से शुरू होगा एसआईआर, घर-घर जाकर होगा मतदाताओं का होगा सत्यापन

    May 21, 2026

    सौंदा डी पंचायत किसी भी हालत में नहीं खाली होगा : उपेंद्र शर्मा

    May 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    150 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है सुपर एल-नीनो, अगस्त-सितंबर में सूखे की आशंका

    May 21, 2026

    पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा पीओके के मुजफ्फराबाद में मारा गया

    May 21, 2026

    झारखंड में 20 जून से शुरू होगा एसआईआर, घर-घर जाकर होगा मतदाताओं का होगा सत्यापन

    May 21, 2026

    सौंदा डी पंचायत किसी भी हालत में नहीं खाली होगा : उपेंद्र शर्मा

    May 21, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.