Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जल्द खत्म होगा युद्ध, तेल की कीमतें धड़ाम से गिरेंगी, ईरान डील के लिए बेताब’; ट्रंप ने किया दावा

    May 20, 2026

    स्वागत है मेरे दोस्त, इटली पहुंचे PM मोदी का मेलोनी ने खास अंदाज में किया स्वागत

    May 20, 2026

    भारत की दो टूक का असर: अमेरिका ने बढ़ाई रूसी ऑयल खरीद की छूट

    May 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जल्द खत्म होगा युद्ध, तेल की कीमतें धड़ाम से गिरेंगी, ईरान डील के लिए बेताब’; ट्रंप ने किया दावा
    • स्वागत है मेरे दोस्त, इटली पहुंचे PM मोदी का मेलोनी ने खास अंदाज में किया स्वागत
    • भारत की दो टूक का असर: अमेरिका ने बढ़ाई रूसी ऑयल खरीद की छूट
    • झारखंड में आज बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर
    • अरगडा में बिजली-पानी की घोर किल्लत को लेकर सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा ने सीसीएल जीएम कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन, मांगे पूरा करने पर प्रबंधन हुआ सहमत
    • योगी के बयान को मुस्लिम धर्मगुरु ने किया समर्थन, बोले- सार्वजनिक जगहों पर नमाज अदा करना सही नहीं
    • जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, 30 दिन में समस्या का समाधान नहीं तो नपेंगे अधिकारी, सम्राट चौधरी ने दी सहयोग शिविर में दी चेतावनी
    • बंगाल फाल्टा उपचुनाव: भाजपा के आगे झुके टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान, चुनाव से किया किनारा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, 30 दिन में समस्या का समाधान नहीं तो नपेंगे अधिकारी, सम्राट चौधरी ने दी सहयोग शिविर में दी चेतावनी
    Blog

    जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, 30 दिन में समस्या का समाधान नहीं तो नपेंगे अधिकारी, सम्राट चौधरी ने दी सहयोग शिविर में दी चेतावनी

    News MaatiBy News MaatiMay 19, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को जिले के सोनपुर प्रखंड स्थित डुमरी बुजुर्ग पंचायत में राज्य स्तरीय सहयोग शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि सरकार खुद चलकर उनके द्वार तक आएगी।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सहयोग शिविर में प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन का निष्पादन हर हाल में 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने इस प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए नोटिस प्रणाली की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया आवेदन प्राप्त होने के 10वें दिन पहला, 20वें दिन दूसरा और 25वें दिन तीसरा नोटिस संबंधित अधिकारी को मुख्यमंत्री सचिवालय से भेजा जाएगा। यदि 30वें दिन तक आदेश जारी नहीं होता है, तो 31वें दिन संबंधित विभाग के अधिकारी स्वत: निलंबित माने जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि अटकाने और भटकाने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी। अब से प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को बिहार की सभी पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य अंचल, प्रखंड, थाना और जिला स्तर की जन समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने कहा कि 11 मई को जारी सहयोग पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1100 के माध्यम से भी लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उन लाभुकों को बासगीत पर्चा, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए, जिनके आवेदनों का जिला प्रशासन ने पहले ही शत-प्रतिशत निष्पादन कर दिया था।मौके पर मुख्यमंत्री ने सोनपुर और सारण के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सोनपुर में बाबा हरिहरनाथ के नाम से एक आधुनिक टाउनशिप विकसित की जाएगी। जमीन अधिग्रहण के मामले में उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि यदि किसी की जमीन अधिग्रहित होती है, तो उसे बाजार दर से चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि पटना के जे.पी. गंगा पथ की तर्ज पर सोनपुर में गंगा-अंबिका पथ का निर्माण किया जाएगा, जिससे इस इलाके की सूरत बदल जाएगी और यह दिल्ली-एनसीआर के नोएडा की तरह विकसित होगा। इसके अलावा, महात्मा गांधी सेतु के समानांतर नए पुलों और कच्ची दरगाह-राघोपुर पुल के कार्यों में तेजी लाने की बात भी कही।मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश के जिन 211 प्रखंडों में अब तक डिग्री कॉलेज नहीं हैं, वहां इसी वर्ष जुलाई से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। साथ ही, प्रत्येक प्रखंड में ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ के मॉडल पर उच्च गुणवत्ता वाले स्कूल विकसित किए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु उन्होंने सिविल सर्जनों को कड़ा निर्देश दिया कि 15 अगस्त के बाद किसी भी सामान्य रोगी को अनुमंडल या जिला अस्पताल से बेवजह रेफर नहीं किया जाना चाहिए। यदि ऐसा होता है, तो संबंधित सिविल सर्जन के खिलाफ सीधी कार्रवाई की जाएगी। अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत का रास्ता इन्हीं सहयोग शिविरों से होकर गुजरता है। उन्होंने जीविका दीदियों के बढ़ते कारोबार की सराहना करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    भारत की दो टूक का असर: अमेरिका ने बढ़ाई रूसी ऑयल खरीद की छूट

    May 19, 2026

    झारखंड में आज बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

    May 19, 2026

    अरगडा में बिजली-पानी की घोर किल्लत को लेकर सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा ने सीसीएल जीएम कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन, मांगे पूरा करने पर प्रबंधन हुआ सहमत

    May 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,381

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,050

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025964

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026796
    Don't Miss
    International

    जल्द खत्म होगा युद्ध, तेल की कीमतें धड़ाम से गिरेंगी, ईरान डील के लिए बेताब’; ट्रंप ने किया दावा

    By News MaatiMay 20, 20267

    वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि ईरान समझौता करने…

    स्वागत है मेरे दोस्त, इटली पहुंचे PM मोदी का मेलोनी ने खास अंदाज में किया स्वागत

    May 20, 2026

    भारत की दो टूक का असर: अमेरिका ने बढ़ाई रूसी ऑयल खरीद की छूट

    May 19, 2026

    झारखंड में आज बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

    May 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    जल्द खत्म होगा युद्ध, तेल की कीमतें धड़ाम से गिरेंगी, ईरान डील के लिए बेताब’; ट्रंप ने किया दावा

    May 20, 2026

    स्वागत है मेरे दोस्त, इटली पहुंचे PM मोदी का मेलोनी ने खास अंदाज में किया स्वागत

    May 20, 2026

    भारत की दो टूक का असर: अमेरिका ने बढ़ाई रूसी ऑयल खरीद की छूट

    May 19, 2026

    झारखंड में आज बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

    May 19, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.