Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीएम सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले में यूपी-बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 11, 2026

    शीर्ष उद्योगपतियों ने पीएम मोदी की अपील का किया समर्थन, कहा- इससे मजबूत होगा भारत

    May 11, 2026

    सोमनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रों और भजनों के बीच पहली बार कुंभाभिषेक संपन्न

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले में यूपी-बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार
    • शीर्ष उद्योगपतियों ने पीएम मोदी की अपील का किया समर्थन, कहा- इससे मजबूत होगा भारत
    • सोमनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रों और भजनों के बीच पहली बार कुंभाभिषेक संपन्न
    • टेंडर कमीशन घोटाले में दो साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
    • जमशेदपुर: टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने पत्नी, बेटे और बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला, खुद फोन कर दी पुलिस को सूचना
    • रघुवर दास के निजी आवास के समीप टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने पत्नी, बेटे और बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला
    • सुवेंदु कैबिनेट की पहली बैठक में बीएसएफ को बाड़ के लिए जमीन, आयुष्मान भारत को मिली मंजूरी
    • ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव, युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव, युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग
    Blog

    ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव, युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

    News MaatiBy News MaatiMay 11, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तेहरान। ईरान ने ताजा हालात को लेकर बातचीत करने के लिए अमेरिका को अपना नया ड्राफ्ट भेज दिया है। तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस नए ड्राफ्ट में ईरान ने सभी मोर्चों पर लड़ाई तुरंत खत्म करने, ईरान के खिलाफ और हमला न करने की गारंटी देने और अमेरिका के प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने का प्रस्ताव दिया है। तस्नीम ने एक विशेषज्ञ सूत्र के हवाले से कहा, “प्रस्ताव में जंग को तुरंत खत्म करने की जरुरत, ईरान के खिलाफ हमला दोबारा न होने की गारंटी देने और राजनीतिक समझौते के अंदर कुछ और मुद्दों पर जोर दिया गया है।” ईरानी मीडिया के अनुसार, इस प्रस्ताव में ईरानी तेल की बिक्री को लेकर अमेरिका के प्रतिबंध हटाने के लिए 30 दिन का समय और शुरुआती समझौते के बाद ईरान की फ्रीज की गई संपत्ति को रिलीज करने की भी मांग की गई है।हालांकि, ईरानी मीडिया की रिपोर्ट्स में अब तक काउंटर-प्रपोजल पर देश के परमाणु कार्यक्रम के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। रविवार को बातचीत आगे बढ़ने के बावजूद, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने विरोध वाला लहजा अपनाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हम दुश्मन के सामने कभी सिर नहीं झुकाएंगे और अगर बातचीत या मोलभाव की बात उठती है, तो इसका मतलब आत्मसमर्पण या पीछे हटना नहीं है। हमारा मकसद ईरान के अधिकारों को बनाए रखना और पक्की ताकत के साथ देश के हितों की रक्षा करना है।”बता दें, अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को तेहरान और ईरान के दूसरे शहरों पर मिलकर हमले किए। इस हमले में ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ ईरानी अधिकारी और आम लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने इस इलाके में इजरायल और अमेरिका के हितों के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन हमलों से जवाब दिया और होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण सख्त कर दिया।काफी कोशिशों के बाद ईरान और अमेरिका के बीच 8 अप्रैल को दो हफ्तों के लिए सीजफायर लागू हुआ। इसके बाद 11 और 12 अप्रैल को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिकी डेलिगेशन के बीच बातचीत भी हुई। हालांकि, इस बातचीत का कोई हल नहीं निकल सका। होर्मुज में भी हालात तनावपूर्ण रहे। एक तरफ ईरान ने होर्मुज पर अपना नियंत्रण बढ़ाया और दूसरी तरफ अमेरिका ने स्ट्रेट पर अपनी नाकाबंदी लगा दी।पिछले कुछ हफ्तों में दोनों पक्षों ने कथित तौर पर पाकिस्तान के जरिए लड़ाई खत्म करने की शर्तों को बताते हुए कई प्रस्तावित प्लान शेयर किए हैं।रविवार को पहले ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि अमेरिका के नए प्रस्ताव पर ईरान का जवाब पाकिस्तान को भेज दिया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि यह जवाब पूरी तरह से मंजूर नहीं है।ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल पर बिना ज्यादा जानकारी दिए बिना लिखा, “मैंने अभी-अभी ईरान के तथाकथित प्रतिनिधियों’ का जवाब पढ़ा है। मुझे यह पसंद नहीं आया, बिल्कुल मंजूर नहीं!”–आईएएनएसये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    शीर्ष उद्योगपतियों ने पीएम मोदी की अपील का किया समर्थन, कहा- इससे मजबूत होगा भारत

    May 11, 2026

    सोमनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रों और भजनों के बीच पहली बार कुंभाभिषेक संपन्न

    May 11, 2026

    जमशेदपुर: टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने पत्नी, बेटे और बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला, खुद फोन कर दी पुलिस को सूचना

    May 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,376

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,042

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025964

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026792
    Don't Miss
    Jharkhand

    सीएम सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले में यूपी-बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार

    By News MaatiMay 11, 202615

    कोलकाता । पश्चिम बंगाल पुलिस ने सीएम सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की…

    शीर्ष उद्योगपतियों ने पीएम मोदी की अपील का किया समर्थन, कहा- इससे मजबूत होगा भारत

    May 11, 2026

    सोमनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रों और भजनों के बीच पहली बार कुंभाभिषेक संपन्न

    May 11, 2026

    टेंडर कमीशन घोटाले में दो साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

    May 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    सीएम सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले में यूपी-बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 11, 2026

    शीर्ष उद्योगपतियों ने पीएम मोदी की अपील का किया समर्थन, कहा- इससे मजबूत होगा भारत

    May 11, 2026

    सोमनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रों और भजनों के बीच पहली बार कुंभाभिषेक संपन्न

    May 11, 2026

    टेंडर कमीशन घोटाले में दो साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

    May 11, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.