Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तूफान और बिजली गिरने से बिहार में तबाही: 24 घंटों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत

    May 5, 2026

    पश्चिम बंगाल में सिर्फ भाजपा नहीं, हर देशभक्त राष्ट्रवादी की हुई है जीत: सुवेंदु अधिकारी

    May 5, 2026

    व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी : सीक्रेट सर्विस की कार्रवाई के बाद कुछ देर के लिए ‘लॉकडाउन’

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तूफान और बिजली गिरने से बिहार में तबाही: 24 घंटों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत
    • पश्चिम बंगाल में सिर्फ भाजपा नहीं, हर देशभक्त राष्ट्रवादी की हुई है जीत: सुवेंदु अधिकारी
    • व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी : सीक्रेट सर्विस की कार्रवाई के बाद कुछ देर के लिए ‘लॉकडाउन’
    • बंगाल ने भाजपा पर लुटाई ममता, 206 सीटों पर जीत के साथ रचा इतिहास, 8 जिलों में नहीं खुला TMC का खाता, भगवा आंधी में हार गईं ममता बनर्जी
    • RJD विधायक ओसामा शहाब के घर पुलिस की रेड
    • असम में हैट्रिक के साथ सरमा की सेंचुरी: राजग ने जीतीं 101 सीटें, कांग्रेस पूरी तरह पस्त
    • बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल :मोदी
    • भवानीपुर में सुवेंदु ने दोहराया नंदीग्राम पार्ट-2
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बंगाल ने भाजपा पर लुटाई ममता, 206 सीटों पर जीत के साथ रचा इतिहास, 8 जिलों में नहीं खुला TMC का खाता, भगवा आंधी में हार गईं ममता बनर्जी
    India

    बंगाल ने भाजपा पर लुटाई ममता, 206 सीटों पर जीत के साथ रचा इतिहास, 8 जिलों में नहीं खुला TMC का खाता, भगवा आंधी में हार गईं ममता बनर्जी

    Mamata Banerjee thrashes BJP in Bengal, creates history with 206 seats, TMC fails to open account in 8 districts, Mamata Banerjee loses in saffron storm
    News MaatiBy News MaatiMay 4, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। भाजपा ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की धरती पर कमल खिलाने का जो सपना देखा था, वह अंतत: साकार हुआ। भगवा पार्टी ने बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर 15 वर्षों के तृणमूल सरकार का अंत कर दिया। सोमवार को घोषित हुए नतीजों में रात 11.20 बजे तक के आंकड़ों में भाजपा ने 204 सीटों पर जीत दर्ज कर ली थी, जबकि दो सीटों पर आगे चल रही थी। 2021 में भाजपा को मात्र 77 सीटें ही मिली थीं। वहीं गत बार 215 सीटें जीतने वाली तृणमूल कांग्रेस इस समय तक 74 सीटें ही जीत पाई थी और सात सीटों पर आगे थी।

    भगवा आंधी से मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी भी बच नहीं पाईं और बंगाल की सबसे हाट सीट भवानीपुर पर नेता प्रतिपक्ष व भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी से 15,105 वोटों से हार गईं। सुवेंदु को 73,917 और ममता को 58,812 वोट मिले। सुवेंदु ने 2011 के विधानसभा चुनाव में भी ममता को नंदीग्राम सीट पर 1,956 वोटों से हराया था। सुवेंदु इस बार भी भवानीपुर के साथ नंदीग्राम सीट पर खड़े हुए थे। उन्होंने वहां तृणमूल प्रत्याशी पवित्र कर को 9,665 वोटों से हराया। सुवेंदु को 1,27301 व पवित्र कर को 1,17,636 वोट मिले।

    ममता के कई मंत्री व पार्टी के दिग्गज नेता भी तेज थपेड़े नहीं सह पाए। हारने वाले मंत्रियों में शशि पांजा, ब्रात्य बसु, मानस भुइयां, अरूप बिश्वास, मलय घटक, सुजीत बोस, उदयन गुहा, बीरबाहा हांसदा, चंद्रिमा भट्टाचार्य, रथिन घोष, ज्योतिप्रिय मल्लिक, सिद्दीकुल्लाह चौधरी व मलय घटक शामिल हैं। तृणमूल आठ जिलों अलीपुरद्वार, कलिंपोंग, पुरुलिया, बांकुड़ा, झाडग़्राम, जलपाईगुड़ी, पूर्व मेदिनीपुर व दार्जिलिंग में खाता तक नहीं खोल पाई। चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने दावा किया था कि तृणमूल को कई जिलों में इस बार एक सीट तक नसीब नहीं होगी।

    वहीं तृणमूल को मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर व दक्षिण 24 परगना जैसे मुस्लिम बहुल जिलों में भी भारी झटका लगा है। वहां मुस्लिमों के एक बड़े वर्ग ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। तृणमूल नंदीग्राम के अलावा सिंगुर सीट भी हार गई, जहां वाममोर्चा के शासन में टाटा मोटर्स के नैनो कार कारखाने के लिए हुए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन छेड़कर ममता बंगाल की गद्दी पर पहुंची थी। इसी तरह नदिया व उत्तर 24 परगना जिलों के नतीजों ने भी साफ कर दिया कि मतुआ समुदाय ने इस बार भाजपा का खुलकर समर्थन किया। भाजपा से जीतने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री निशिथ प्रमाणिक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, रूपा गांगुली, अग्निमित्रा पाल, सुवेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधिकारी, हिरन चटर्जी शामिल हैं। कोलकाता में भी तृणमूल का बुरा हश्र : तृणमूल को अपने सबसे मजबूत गढ़ कोलकाता में भी जोरदार झटका लगा और यहां की टालीगंज, मानिकतल्ला, जोड़ासांको, रासबिहारी, श्यामपुकुर, जादवपुर समेत कई सीटों से हाथ धोना पड़ा। भाजपा को प्रचंड बहुमत दर्शाता है कि उसे महिलाओं का भी पूरा समर्थन मिला है, जिन्होंने लक्ष्मी भंडार की जगह अन्नपूर्णा भंडार पर भरोसा जताया है।

    भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वालीं आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म व हत्या की शिकार हुई डॉक्टर की मां व संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ मुखर हुईं रेखा पात्र की जीत ने यह भी साबित कर दिया कि महिलाओं की सुरक्षा बंगाल में प्रमुख चुनावी मुद्दों में से एक था। भाजपा की प्रचंड जीत के बीच कांग्रेस व वाममोर्चा भी फिर से अपना खाता खोलने में सफल रही। माकपा ने एक तो कांग्रेस ने दो सीटें जीतीं। डोमकल में माकपा प्रत्याशी मुस्तफिजुर रहमान ने जीत दर्ज की तो फरक्का में कांग्रेस के मोताब शेख व रानीनगर में जुल्फिकार अली जीते। मालूम हो कि 2021 का विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने पर भी कांग्रेस-वाममोर्चा एक सीट नहीं जीत पाई थी, हालांकि दो दशक से अधिक समय बाद विधानसभा चुनाव लड़ रहे बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी व तृणमूल छोड़कर कांग्रेस में लौटीं मौसम बेनजीर नूर जीत का स्वाद चख नहीं पाई।

    दूसरी ओर इंडियन सेक्युलर फ्रंट के नौशाद सिद्दीकी अपनी भांगड़ सीट बचाने में सफल रहे। वहीं तृणमूल से निलंबित होने के बाद अपनी आम जनता उन्नयन पार्टी गठित करने वाले हुमायूं कबीर नउदा व रेजीनगर दोनों सीटों पर जीते, हालांकि उनकी पार्टी का और कोई प्रत्याशी जीत नहीं दर्ज कर पाया। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआएमआइएम को भी एक सीट नसीब नहीं हुई। शुरु से ही आगे रही भाजपा सुबह आठ बजे से राज्य के समस्त 77 मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलेट गिने गए। मतगणना शुरू होने के समय से ही भाजपा ने बढ़त बनाए रखी, जो दिन चढ़ने के साथ बढ़ती चली गई। दोपहर 12 बजे के बाद तस्वीर लगभग साफ हो गई कि भाजपा की सरकार बनने वाली है। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने केसरिया रंग से होली खेलनी शुरू कर दी। भवानीपुर सीट को लेकर दिनभर बना रहा सस्पेंस भवानीपुर को लेकर दिनभर सस्पेंस बना रहा। शुरू में कभी ममता तो कभी सुवेंदु आगे-पीछे हो रहे थे। कुछ राउंड बाद ममता लगातार आगे चलने लगीं और एक समय 15 हजार वोटों की बढ़त बना ली थी, हालांकि 9-10 चरण के बाद ममता की बढ़त घटने लगी और एक समय तीन हजार का अंतर रह गया था। इसकी सूचना मिलने पर ममता खुद शेखावत मेमोरियल स्कूल स्थित मतगणना केंद्र पहुंच गईं। कुछ देर बाद सुवेंदु भी वहां पहुंचे। मतगणना केंद्र के गेट पर दोनों का मोबाइल ले लिया गया। तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी वहां पहुंचे थे, हालांकि प्रत्याशी नहीं होने के कारण उन्हें अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। 13 राउंड बाद भवानीपुर सीट की मतगणना घंटे भर के लिए बंद कर दी गई थी। दोबारा मतगणना शुरू होने के बाद से सुवेंदु ने बढ़त बना ली और अंत में 15,105 वोटों से जीते। भाजपा की जीत के प्रमुख कारण भाजपा बंगाल की जनता को यह भरोसा दिलाने में सफल रही कि घुसपैठ व डेमोग्राफी में बदलाव की समस्या का सिर्फ वह ही समाधान कर सकती है। राज्य के लोगों को महसूस कराया कि तृणमूल सरकार की केंद्र के लगातार विरोध व असहयोग की नीति के कारण बंगाल विकास के मामले में लगातार पिछड़ रहा है। बंगाल को केंद्र की योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा। बंगाल में उद्योग व रोजगार की जरुरत है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    असम में हैट्रिक के साथ सरमा की सेंचुरी: राजग ने जीतीं 101 सीटें, कांग्रेस पूरी तरह पस्त

    May 4, 2026

    बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल :मोदी

    May 4, 2026

    भवानीपुर में सुवेंदु ने दोहराया नंदीग्राम पार्ट-2

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,374

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,042

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025964

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026787
    Don't Miss
    Blog

    तूफान और बिजली गिरने से बिहार में तबाही: 24 घंटों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत

    By News MaatiMay 5, 20268

    पटना । पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में खराब मौसम ने भारी तबाही मचाई…

    पश्चिम बंगाल में सिर्फ भाजपा नहीं, हर देशभक्त राष्ट्रवादी की हुई है जीत: सुवेंदु अधिकारी

    May 5, 2026

    व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी : सीक्रेट सर्विस की कार्रवाई के बाद कुछ देर के लिए ‘लॉकडाउन’

    May 5, 2026

    बंगाल ने भाजपा पर लुटाई ममता, 206 सीटों पर जीत के साथ रचा इतिहास, 8 जिलों में नहीं खुला TMC का खाता, भगवा आंधी में हार गईं ममता बनर्जी

    May 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    तूफान और बिजली गिरने से बिहार में तबाही: 24 घंटों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत

    May 5, 2026

    पश्चिम बंगाल में सिर्फ भाजपा नहीं, हर देशभक्त राष्ट्रवादी की हुई है जीत: सुवेंदु अधिकारी

    May 5, 2026

    व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी : सीक्रेट सर्विस की कार्रवाई के बाद कुछ देर के लिए ‘लॉकडाउन’

    May 5, 2026

    बंगाल ने भाजपा पर लुटाई ममता, 206 सीटों पर जीत के साथ रचा इतिहास, 8 जिलों में नहीं खुला TMC का खाता, भगवा आंधी में हार गईं ममता बनर्जी

    May 4, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.