
रांची। आगामी 26 अप्रैल को प्रेस क्लब में नेत्रदान – अंगदान सह नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समाज कल्याण ( महिला ) व कला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम का समय प्रातः 11 बजे से 1 बजे दोपहर तक रखा गया है । कार्यक्रम में संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री (भारत सरकार ) बतौर मुख्य अतिथि एवं सुबोधकान्त सहाय ( पूर्व मंत्री, भारत सरकार ) बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजन में रिम्स की आई बैंक एवं स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन ( सोटो ), झारखंड महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही। इस शिविर में लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की जाएगी। साथ ही इच्छुक व्यक्ति नेत्रदान व अंगदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। नेत्रदान व अंगदान के इच्छुक व्यक्तियों को कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा।




