
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकत हैं। बेटे निशांत की जगह जेडीयू ने उनका नाम बढाया है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के दिल्ली से पटना अचानक रवाना होते ही नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के कयास लगने लगे हैं। होली के दिन राज्यभा पर दिल्ली से लेकर बिहार तक की सियासत में नीतीश कुमार के नाम की चर्चा शुरू हो गई है। पहले राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत का नाम आया था,लेकिन अब खुद नीतीश कुमार के नाम की चर्चा शुरू हो गई है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा आज सुबह-सुबह दिल्ली से पटना रवाना हुए. पटना रवाना होने से पहले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से भी मुलाकात की है. चर्चा तो यह भी है कि संजय झा बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में भी हैं।



ऐसी भी संभावना है कि नीतीश कुमार के हटने बाद बिहार में अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का हो सकता है। वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती हैं। बिहार में तेजी से बनते नए राजनीतिक समीकरण के बीच जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा बुधवार सुबह नई दिल्ली से पटना पहुंचे। जिसके बाद नई चर्चा शुरू हो गई। राज्य की राजनीति में कुछ घंटे पहले तक निशांत कुमार के राज्यसभा से राजनीतिक सफर शुरू करने की चर्चा थी। लेकिन अब ऐसी संभावना जताई जा रही है कि निशांत कुमार की जगह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे। वहीं निशांत कुमार को बिहार की राजनीति में बड़ा दायित्व मिलने वाला है।
निशांत के सक्रिय राजनीति में आने की थी चर्चा
इससे पहले निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने को लेकर कई महीनों से कयास लगाये जा रहे थे। निशांत कुमार पिछले कुछ महीनों के दौरान कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी दिखे। 1 मार्च को अपने पिता के जन्मदिन पर भी निशांत कुमार नीतीश कुमार के साथ नजर आए थे। तब उन्होंने अपने पिता को केक खिलाया था और हनुमान मंदिर जाकर पिता के लिए पूजा अर्चना की थी।

