
पटना। सीएम नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल के 26 मंत्रियों के बीच विभाग और मंत्रालय का बंटवारा कर दिया है। बिहार एनडीए के इतिहास में पहली बार बीजेपी को गृह मंत्रालय की बागडोर दी गई है। होम मिनिस्टर बने हैं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी। सम्राट चौधरी इस प्रोमोशन के साथ राज्य में भाजपा के अब तक के सबसे ताकतवर नेता बन गए हैं।



विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग के साथ खान एवं भू-तत्व विभाग दिया गया है। वहीं मंगल पांडे को स्वास्थ्य और विधि विभाग की जिम्मेदारी मिली है।बीजेपी की ओर से दिलीप जयसवाल को उद्योग विभाग, नितिन नवीन को पथ निर्माण व नगर विकास और आवास विभाग, रामकृपाल यादव को कृषि विभाग और संजय टाइगर को श्रम संसाधन विभाग सौंपा गया है।
भाजपा के दिलीप जायसवाल उद्योग मंत्री बनाए गए हैं। नितिन नवीन को पत्र निर्माण विभाग के साथ-साथ नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखेंद्र पासवान को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग दिया गया है। नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह को सूचना प्रावैधिकी की विभाग के साथ-साथ खेल विभाग मिला है।
जेडीयू के नेताओं को मिली ये जिम्मेदारी
समाज कल्याण — मदन सहनी
ग्रामीण कार्य – अशोक चौधरी
खाद उपभोक्ता — लेसी सिंह
श्रवण कुमार – ग्रामीण विकास विभाग , परिवहन
विजय चौधरी — जल संसाधन , भवन निर्माण
विजेंद्र यादव — ऊर्जा विभाग
जमा ख़ान – अल्पसंख्यक
सुनील कुमार — शिक्षा विभाग
लोक जन शक्ति पार्टी
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग – संजय सिंह
गन्ना उद्योग विभाग – संजय पासवान
LJPR और HAM को मिली ये जिम्मेदारी
LJPR कोटे में गन्ना उद्योग विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
HAM कोटे में लघु जल संसाधन विभाग लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री होंगे

