Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    March 30, 2026

    बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर

    March 30, 2026

    हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
    • बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर
    • हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,
    • शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 25 महीने के निचले स्तर पर
    • नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा
    • ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई
    • तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए
    • अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
    Bihar

    बिहार ने गर्दा उड़ा दिया

    News MaatiBy News MaatiNovember 14, 2025No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नयी दिल्ली। बिहार चुनाव में राजग की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम भारत माता की जय के नारों और पार्टी कार्यकर्ताओ की जय-जयकार के बीच भाजपा मुख्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने गमछा लहराकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। मोदी ने कहा कि भारी जीत और अटूट समर्थन ने बिहार में गर्दा उड़ा दिया। लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़कर एक विकसित और समृद्ध बिहार के लिए वोट दिया है। इस जीत ने हमें बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि मैं राजग के सभी नेताओं को उनके शानदार काम के लिए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके नेतृत्व के लिए बधाई देता हूं। राजग के सभी सहयोगियों की ओर से, मैं बिहार की सारी जनता को धन्यवाद देता हूं और उनके चरणों में नतमस्तक हूं। कुछ पार्टियों ने एमवाई का तुष्टीकरण फार्मूला बनाया था, लेकिन इस जीत ने महिला और युवा के नए एमवाई संयोजन को मजबूत किया है। मैं रिकॉर्ड संख्या में मतदान करके लोकतंत्र और निर्वाचन आयोग में विश्वास जताने के लिए लोगों को बधाई देता हूं। कांग्रेस के पास कोई सकारात्मक विजन नहीं
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का आधार अब सिर्फ नकारात्मक राजनीति हो गया है, कभी चौकीदार चोर’ का नारा, संसद का समय बर्बाद करना, एश्ट पर हमला करना, कभी चुनाव आयोग को गाली, जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटना, कांग्रेस के पास देश के लिए कोई सकारात्मक विजन नहीं है।
    कांग्रेस कई राज्यों में वर्षों से सत्ता से बाहर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दशकों तक देश पर राज करने वाली पार्टी पर जनता का भरोसा लगातार कम होता जा रहा है। कांग्रेस देश के कई राज्यों में वर्षों से सत्ता से बाहर है। पिछले तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस तीन अंकों तक नहीं पहुंच पाई। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद देश के छह राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए और इनमें भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। आज भी हमारे चुने गए विधायकों की संख्या कांग्रेस द्वारा पिछले छह विधानसभा चुनावों में जीते गए विधायकों से अधिक है।
    झूठ हारा, जनविश्वास जीता : मोदी ने कहा ने कहा कि बिहार वो धरती है जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी होने का गौरव दिया है। बिहार ने एक बार फिर दिखा दिया है कि झूठ हारता है, जनविश्वास जीतता है। बिहार ने बता दिया है कि जनता जमानत पर चल रहे लोगों का साथ नहीं देगी।
    इस बार मतदान शांतिपूर्ण : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले बिहार में कोई ऐसा चुनाव नहीं रहता था जहां पुनर्मतदान न हो, जैसे 2005 से पहले सैकड़ों जगहों पर पुनर्मतदान हुआ था, 1995 में 1500 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ था, लेकिन जैसे-जैसे जंगलराज खत्म हुआ, स्थिति सुधरने लगी और इस बार चुनाव के दोनों चरणों में कहीं भी पुनर्मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। इस बार मतदान शांतिपूर्ण रहा।
    बिहार में रिकॉर्ड मतदान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह वही बिहार है जहां कभी माओवादी आतंक हुआ करता था, जहां नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर 3 बजे मतदान समाप्त हो जाता था, लेकिन इस बार लोगों ने बिना किसी डर के पूरे जोश और उत्साह के साथ मतदान किया है। आप जानते हैं कि जंगलराज के दौरान बिहार में क्या होता था। मतपेटियों को खुलेआम लूटा जाता था, आज उसी बिहार में रिकॉर्ड मतदान हो रहा है।
    एमवाई फार्मूला हुआ ध्वस्त : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार में कुछ दलों ने एमवाई तुष्टिकरण का फॉर्मूला बनाया था, लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक एमवाई फॉर्मूला दिया है और वो है महिला और युवा। आज बिहार देश के उन राज्यों में है जहां युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है, और इसमें हर धर्म और जाति के युवा शामिल हैं। उनकी इच्छाओं, आकांक्षाओं और सपनों ने जंगलराज वालों के पुराने एमवाई फॉर्मूले को ध्वस्त कर दिया है।

    छठ को यूनेस्को की सूची में शामिल करवाएंगे
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज के नतीजे बिहार के उन विकास-विरोधी लोगों को भी जवाब हैं जो कहते थे कि बिहार को एक्सप्रेसवे, हाईवे, उद्योग की जरूरत नहीं है। आज के नतीजे वंशवाद की राजनीति के खिलाफ विकासवाद को दिया गया जनादेश है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार छठ को यूनेस्को की हेरिटेज लिस्ट में शामिल करने का प्रयास कर रही है, लक्ष्य ये है कि पूरा देश, दुनिया इसके महत्व, इस संस्कृति से जुड़ सके।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    March 30, 2026

    नीतीश के बेटे निशांत आज जदयू में होंगे शामिल, डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा

    March 8, 2026

    नीतीश कुमार चले दिल्ली, बीजेपी को राजतिलक, सीएम की रेस में तीन दिग्गज

    March 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,028

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Bihar

    मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    By News MaatiMarch 30, 202611

    मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को अहियापुर थाना क्षेत्र…

    बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर

    March 30, 2026

    हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,

    March 30, 2026

    शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 25 महीने के निचले स्तर पर

    March 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    March 30, 2026

    बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर

    March 30, 2026

    हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,

    March 30, 2026

    शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 25 महीने के निचले स्तर पर

    March 30, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.