
पटना। तेजप्रताप यादव ने नवगठित जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम हैं। बिहार चुनाव 2025 के लिए तेज प्रताप यादव की अध्यक्षता वाली जनशक्ति जनता दल ने 21 प्रत्याशियों का एलान किया है। तेज प्रताप यादव खुद भी चुनाव लड़ेंगे. तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं महनार- जय सिंह राठी, हिसुआ- रवि राज कुमार , शाहपुर- मदन यादव और पटना साहिब से मीनू कुमारी को टिकट दिया गया है। वर्ष 2020 में तेज प्रताप यादव ने राजद के टिकट पर हसनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. यह सीट समस्तीपुर जिले में आती है । इस बार वह वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से उम्मीदवारी दर्ज कराएंगे । इस सीट पर 2020 के चुनाव में मुकेश कुमार रोशन ने 13 हजार 770 मतों के अंतर से चुनाव जीता था.



RJD से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल के नाम से नई पार्टी बना ली थी। अब वह अपनी दम पर चुनावी मैदान में हैं और अपने परिवार के खिलाफ बगावती तेवर दिखा चुके हैं। इससे वह आरजेडी को चुनाव में काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

