
रांची। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में शीघ्र ही 10 हजार पदों पर बहाली होगी। उन्होंने चिकित्सकों को सुरक्षा, सुविधा और सम्मान तीनों देने का भरोसा दिलाया। मंत्री ने नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग उन्हें काम नहीं करने देना चाहते। लोगों से जमीन छीन रहे हैं और अस्पताल (रिम्स-2)_बनने का विरोध कर रहे हैं।



उन्होंने एक दिन पूर्व कैबिनेट की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि सारंडा की जमीन भी कुछ लोग हड़पना चाहते हैं, जिसे सीएम ने कैबिनेट की बैठक में पकड़ा।स्वास्थ्य मंत्री गुरुवार को चिकित्सकों के नियुक्ति पत्र वितरण के मौके पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 160 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इनमें पांच मेडिकल कालेजों के लिए जेपीएससी से नियुक्त हैं। जबकि 54 सहायक प्राध्यापक हैं। अन्य चिकित्सकों में 38 विशेषज्ञ चिकित्सक है। 55 चिकित्सा पदाधिकारी तथा 13 दंत चिकित्सक हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्त चिकित्सकों से बेहतर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार उनके कार्यों का आकलन कर सम्मानित करने का काम करेगी।उन्होंने चिकित्सकों को भगवान का रूप बताया। कहा कि उनसे लोगों की बड़ी अपेक्षाएं हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग में दस हजार पदों पर बहाली करेगी।

