Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

    March 26, 2026

    आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    March 26, 2026

    ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज
    • आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत
    • ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति
    • रामनवमी पर जमशेदपुर में होंगे 1900 पुलिसकर्मी तैनात
    • झारखंड में बिजली हुई महंगी, 50 से 60 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि
    • महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने की कुर्क
    • सर्वदलीय बैठक : पश्चिम एशिया संकट पर सरकार ने विपक्ष से साझा की पूरी जानकारी
    • रामनवमी पर रांची में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » नया इनकम टैक्स बिल लोकसभा से पास,जानें इसके बाद क्‍या-क्या बदल जाएगा?
    Business

    नया इनकम टैक्स बिल लोकसभा से पास,जानें इसके बाद क्‍या-क्या बदल जाएगा?

    News MaatiBy News MaatiAugust 11, 2025No Comments45 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। नया आयकर बिल लोकसभा में पास हो गया है। इसे पहले लोकसभा की सिलेक्ट पैनल की कुछ खास सिफारिशों को शामिल करने के लिए वापस ले लिया गया था। एक और बिल, टैक्सेशन लॉ (अमेंडमेंट) बिल भी लोकसभा में पास हो गया। इस बिल का मकसद यूनिफाइड पेंशन स्कीम के सब्सक्राइबर्स को टैक्स में छूट देना है। दोनों बिल बिना किसी बहस के पास हो गए, क्योंकि विपक्ष SIR समेत अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर लगातार विरोध में जुटा है। सरकार ने नए रिवाइज्ड इनकम टैक्स बिल में सिलेक्ट कमेटी की लगभग सभी सिफारिशों को शामिल किया है।

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को विपक्षी हंगामे के बीच लोकसभा में नया इनकम टैक्स बिल, 2025 का रिवाइज्ड वर्जन पेश किया। इसमें बीजेपी नेता बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली संसदीय चयन समिति की ओर से अधिकांश सिफारिशों को शामिल किया गया है। ये नया बिल, इनकम टैक्स एक्ट 1961 पुराने कानूनों को बदलने वाला है। इस बिल को बिना चर्चा के लोकसभा से मंजूरी मिल चुकी है।

    लोकसभा में विधेयक पेश करते समय वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि कई सुझाव प्राप्त हुए, जिन्हें सही विधायी अर्थ प्रदान करने के लिए शामिल किया जाना आवश्यक था। उन्होंने कहा कि ड्राफ्टिंग के नेचर, वाक्यांशों के अलाइनमेंट, रिजल्टिंग चेंजेस और क्रॉस रेफरेंसिंग में सुधार किए गए हैं। भ्रम से बचने के लिए पहले वाले बिल को वापस ले लिया गया था। अब नया इनकम टैक्स बिल 2025 लोकसभा में पारित हो गया है।

    विपक्ष ने बिना चर्चा बिल पास होने पर उठाए सवाल: विपक्ष ने नए इनकम टैक्स बिल के पास होने पर सवाल उठाए हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने नए आयकर विधेयक 2025 पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि सदन में बिना चर्चा के इतना बड़ा फैसला हो गया। आयकर विधेयक में कोई नया परिवर्तन होने जा रहा है। नोटबंदी, GST की स्थिति सभी ने देखी है। अब अमेरिका भी टैरिफ बढ़ा रहा। कारोबार व्यापार चीन पर निर्भर है, हम ये सब देख रहे हैं। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि हम देश को कहां लेकर जा रहे हैं? अमृत काल में कैसे विकसित भारत बनेगा, ये बड़े सवाल हैं।

    बिल में 285 सुझाव शामिल: इससे पहले नया आयकर बिल लोकसभा में पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि रिवाइज्ड बिल निष्पक्षता और स्पष्टता में सुधार करेगा। कानून को मौजूदा प्रावधानों के अनुरूप बनाएगा। नए ड्राफ्ट का उद्देश्य सांसदों को एक सिंगल, अपडेटेड वर्जन प्रदान करना है, जो सभी सुझाए गए परिवर्तनों को दर्शाता है। अपडेटेड इनकम टैक्स बिल 2025 में संसदीय चयन समिति के 285 सुझाव शामिल हैं।

    क्यों लाया गया नया आयकर बिल
    नए कानून का उद्देश्य कर प्रक्रियाओं को सरल बनाना और पिछली कमियों को दूर करना है, जिससे देश में आयकर परिदृश्य में संभावित रूप से बदलाव आ सकता है। पिछले सप्ताह, इनकम टैक्स बिल, 2025 को सरकार ने औपचारिक रूप से वापस ले लिया, जिसे 13 फरवरी को लोकसभा में मौजूदा आयकर अधिनियम, 1961 के स्थान पर पेश किया गया था।

    रिवाइज्ड इनकम टैक्स बिल में ये बड़े बदलाव
    सरकार के अनुसार, रिवाइज्ड बिल में सभी करदाताओं को लाभ पहुंचाने के लिए स्लैब और दरों में व्यापक बदलाव किए गए हैं। नए स्ट्रक्चर से मिडल क्लास के करों में कमी आएगी और उनके हाथों में अधिक पैसा बचेगा, जिससे घरेलू उपभोग, बचत और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    टैरिफ में बदलाव से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, 600 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स

    February 23, 2026

    ट्रेड डील से निर्यातकों को 30 ट्रिलियन डॉलर के अमेरिकी बाजार में मिलेगी प्राथमिकता

    February 9, 2026

    इनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट जारी, ITR फाइल करना होगा आसान

    February 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025962

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

    By News MaatiMarch 26, 20262

    नई दिल्ली। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन…

    आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    March 26, 2026

    ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

    March 26, 2026

    रामनवमी पर जमशेदपुर में होंगे 1900 पुलिसकर्मी तैनात

    March 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

    March 26, 2026

    आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    March 26, 2026

    ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

    March 26, 2026

    रामनवमी पर जमशेदपुर में होंगे 1900 पुलिसकर्मी तैनात

    March 25, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.