
रांची। राज्य सरकार जल्द ही 103 डीएसपी का पदस्थापन करेगी। इनमें 64 डीएसपी वैसे हैं, जिन्हें हाल ही में पुलिस निरीक्षक से डीएसपी रैंक में प्रोन्नति मिली है। वहीं, 39 डीएसपी नव नियुक्त हैं, जिन्होंने हाल ही में अपना प्रशिक्षण पूरा किया है।



गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। फाइल पर मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलते ही इससे संबंधित अधिसूचना जारी होगी। दो दिनों के भीतर यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। इधर, इंस्पेक्टर से डीएसपी में प्रोन्नत सभी 64 अधिकारियों को उनके जिला व इकाइयों में तैनात वरिष्ठ अधिकारी उनके लिए पाइपिंग सेरेमनी कर उन्हें सम्मानित कर रहे हैं।
सूचना है कि लगभग सभी जिलों में यह प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। पदस्थापन होते ही ये अधिकारी अपने नए दायित्व को संभालने लगेंगे।

