Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गयाजी में हजारों श्रद्धालुओं ने फल्गु तट पर किया जलांजलि और पिंडदान

    September 26, 2026

    गयाजी विष्णुपद कॉरिडोर के लिए टेंडर फाइनल, जल्द शुरू होगा काम

    September 26, 2026

    जमशेदपुर के रेस्टोरेंट में फायरिंग, तीन घायल

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गयाजी में हजारों श्रद्धालुओं ने फल्गु तट पर किया जलांजलि और पिंडदान
    • गयाजी विष्णुपद कॉरिडोर के लिए टेंडर फाइनल, जल्द शुरू होगा काम
    • जमशेदपुर के रेस्टोरेंट में फायरिंग, तीन घायल
    • हादसे के बाद गोल्डन आवर में मिलेगी तत्काल मदद, 3000 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग पर होगी निगरानी
    • रांची में हाइवे किनारे खड़े वाहनों पर पुलिस की सख्ती, वसूला जुर्माना
    • CEC ज्ञानेश कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों के साथ बैठकर मतभेद की अटकलों को दिया विराम, लिए बड़े फैसले
    • अब सिर्फ पीओके पर होगी बात, संयुक्त राष्ट्र में शरीफ को भारत का करारा जवाब
    • फूड इंस्पेक्टर सहित तीन सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार, जेएसएससी व सीजीएल में अनियमितता मामले में सीआइडी का बड़ा ऐक्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार भारत आएंगे पुतिन, रूस ने परमाणु पनडुब्बी व कैलिबर क्रूज मिसाइल का दिया ऑफर
    International

    यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार भारत आएंगे पुतिन, रूस ने परमाणु पनडुब्बी व कैलिबर क्रूज मिसाइल का दिया ऑफर

    News MaatiBy News MaatiJuly 2, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल सितंबर में दिल्ली दौरे पर आ रहे है। वो भारत-रूस के बीच हर साल होने वाले शिखर सम्मलेन में हिस्सा लेंगे। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद ये पहला मौका है जब रूसी राष्ट्रपति भारत का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान रूस भारत को धमाकेदार ऑफर दे रहा है। व्लादिमीर पुतिन के रक्षा एजेंडे में पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह की पनडुब्बियों और लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों की पेशकश शामिल है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस एक दूसरी अकुला क्लास परमाणु ऊर्जा से ऑपरेट होने वाली हमलावर पनडुब्बी, कम से कम छह रिफर्बिश्ड किलो क्लास पनडुब्बियों और 1500 किलोमीटर की क्षमता वाली कैलिबर क्रूज मिसाइलों के लीज और ट्रांसफर की पेशकश कर रहा है। इस प्रस्ताव का समय और रणनीति दोनों ही महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि भारत की पारंपरिक पनडुब्बी क्षमता अब “ब्लॉक ऑब्सोलेसेंस” यानी सामूहिक अप्रचलन के कगार पर है। यानि पुराने हो रहे हैं।

    भारत के पास फिलहाल 17 पारंपरिक पनडुब्बिया हैं, जिनमें से दो-तिहाई 1980 के दशक में खरीदी गई थीं और अब ये पनडुब्बियां बूढ़ी हो रही हैं। इनका सर्विस लाइफ खत्म हो रहा है। इसलिए भारत को अब नई पनडुब्बियों की जरूरत है। चक्र न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत फिलहाल प्रोजेक्ट 75I पर काम कर रहा है, जिसके तहत नई पनडुब्बियों को भारतीय नौसेना में शामिल करना है, लेकिन इस प्रोजेक्ट के तहत पहली पनडुब्बी के सर्विस में शामिल होने में अभी कम से कम 10 सालों का वक्त और लगेगा। दूसरी तरफ पाकिस्तान और चीन अपनी समुद्र के अंदर लड़ने की अपनी क्षमताओं को तेजी से बढ़ा रहे हैं। पाकिस्तान को इसी साल चीन में बनी पहली 039B युआन क्लास पनडुब्बी मिलने जा रहा है, जबकि चीन शीत युद्ध के बाद की दुनिया में सबसे बड़ा सबमरीन निर्माण कार्यक्रम चला रहा है। चीन हर साल अपनी नौसेना को कम से कम 4 से 6 परमाणु पनडुब्बियां सौंपने की दिशा में काम कर रहा है।

    रूस पिछले पांच दशकों से भारत का सबसे बड़ा रक्षा उपकरण आपूर्तिकर्ता रहा है। आज भी भारत की 60% सैन्य संपत्ति रूसी मूल की है, जिनमें टी-72 और टी-90 टैंक, किलो क्लास पनडुब्बियां, और सबसे महत्वपूर्ण SU-30MKI फाइटर जेट शामिल हैं। ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, जिसे भारत ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी एयरबेस पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किया था, रूस और भारत की संयुक्त परियोजना है। हालांकि पिछले कुछ सालों में भारत ने सिर्फ रूस पर अपनी निर्भरता को कम किया है और इजरायल, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, फ्रांस और अमेरिका जैसे देशों से हथियार खरीदने शुरू किए हैं, फिर भी रूस भारत का सबसे बड़ा डिफेंस पार्टनर बना हुआ है।

    भारत की मौजूदा पनडुब्बियों में सात रशियन किलो क्लास की हैं। चक्र न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस ने पहले भी इन पुराने प्लेटफॉर्म्स को अपग्रेड करके भारत को फिर से बेचने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन अब जब ये चर्चा अंतर-सरकारी स्तर पर हो रही है, तो यह साफ हो जाता है, कि रूस भारत के रक्षा बाजार में अपनी पकड़ फिर से मजबूत करना चाहता है। यह कदम अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी जैसे प्रतिस्पर्धियों के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने की कोशिश भी है। खासकर पश्चिमी देशों ने जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत को ‘धोखा’ दिया है, उसके बाद भारत पश्चिमी देशों की मंशा और रवैये पर फिर से विचार कर रहा है।

    रूसी राष्ट्रपति का भारत दौरा काफी महत्वपूर्ण : पुतिन की यह यात्रा रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद भारत की उनकी पहली यात्रा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल जुलाई 2024 में तीसरी बार पीएम बनने के बाद पहली द्विपक्षीय यात्रा पर मास्को गए थे। वहां 22वें भारत-रूस संवाद में भाग लिया था। अब, 23वें संवाद से पहले रूस भारत को उन क्षेत्रों में प्रस्ताव दे रहा है, जहां अमेरिका प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकता, जैसे कि परमाणु पनडुब्बियां, लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलें और एस-500 एयर डिफेंस सिस्टम। अमेरिका ने आज तक किसी देश को अपनी परमाणु पनडुब्बी न तो बेची है, न किराये पर दी है। इसके अलावा अमेरिका ने अपनी टॉमहॉक मिसाइल भी सिर्फ ब्रिटेन को दी है। ऐसे में रूस एकमात्र सबसे विश्वसनीय विकल्प भारत के लिए बचता है। 1500 किमी रेंज की कैलिबर लैंड-अटैक क्रूज मिसाइल रूस की तरफ से एक बड़ा रणनीतिक ऑफर माना जा रहा है।

    इससे पहले रूस ने भारत को सिर्फ 500 किमी रेंज वाले वैरिएंट ही दिए थे, जिसे INS Chakra III में भारत इस्तेमाल कर रहा है। रूस अब प्रस्ताव दे रहा है कि भारतीय किलो क्लास पनडुब्बियों को अपग्रेड कर सभी छह टॉरपीडो ट्यूब से मिसाइल फायर करने की क्षमता दी जाएगी। वर्तमान में भारत के पास ऐसी सिर्फ दो ट्यूब्स वाली क्षमता है। इस अपग्रेड से भारतीय पनडुब्बियां ‘स्टैंडऑफ स्ट्राइक’ के मामले में कहीं ज्यादा प्रभावशाली हो जाएंगी। रूस का जो नया प्रस्ताव है, उसमें छह रिफर्बिश्ड किलो क्लास पनडुब्बियों की बिक्री भी शामिल है। ये सभी पुराने रूसी नौसेना प्लेटफॉर्म होंगे, जिन्हें अपग्रेड करके अगले छह वर्षों में भारत को साल-दर-साल एक-एक कर सौंपा जाएगा। यह कदम भारतीय नौसेना को उस गैप को भरने में मदद करेगा जब तक कि Project 75I की पनडुब्बियां नहीं आतीं। इस प्रोजेक्ट के लिए भारत पहले ही मजगांव डॉक लिमिटेड और जर्मनी की थिसनक्रुप मरीन सिस्टम्स (TKMS) की साझेदारी को शॉर्टलिस्ट कर चुका है। इसकी लागत लगभग ₹43,000 करोड़ बताई जा रही है।

    इसके अलावा रूस की तरफ से दूसरी अकुला क्लास परमाणु शक्ति से ऑपरेट होने वाली पनडुब्बी की लीज का प्रस्ताव बहुत ज्यादा सामरिक महत्व रखता है। यह INS Chakra III की पूरक होगी, जिसे भारत 2028 से 10 वर्षों के लिए 3 अरब डॉलर की लीज पर ले रहा है। अकुला क्लास की खासियत ये है कि यह कई दिनों तक चुपचाप पानी में रह सकती है। हालांकि इसे न्यूक्लियर रिएक्टर से शक्ति मिलती है, लेकिन इनमें पारंपरिक हथियार होते हैं। यह पनडुब्बी भारत की भविष्य की Project 77 परमाणु पनडुब्बी योजनाओं को धरातल पर आने तक अंतरिम समाधान दे सकती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    UN में भारत ने शहबाज शरीफ के हर झूठ की उड़ा दी धज्जियां, पेटल ने लादेन से लेकर कश्मीर तक हर मुद्दे पर धो डाला

    September 26, 2026

    रूस की एयरस्ट्राइक से दहला यूक्रेन, मॉस्को हमले का चुन चुनकर ले रहा बदला

    September 21, 2026

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत

    September 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025986

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Blog

    गयाजी में हजारों श्रद्धालुओं ने फल्गु तट पर किया जलांजलि और पिंडदान

    By News MaatiSeptember 26, 202612

    गयाजी। मोक्षधाम गया जी में पितृपक्ष 2026 के श्राद्ध कर्म का विधिवत आगाज हो गया।…

    गयाजी विष्णुपद कॉरिडोर के लिए टेंडर फाइनल, जल्द शुरू होगा काम

    September 26, 2026

    जमशेदपुर के रेस्टोरेंट में फायरिंग, तीन घायल

    September 26, 2026

    हादसे के बाद गोल्डन आवर में मिलेगी तत्काल मदद, 3000 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग पर होगी निगरानी

    September 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    गयाजी में हजारों श्रद्धालुओं ने फल्गु तट पर किया जलांजलि और पिंडदान

    September 26, 2026

    गयाजी विष्णुपद कॉरिडोर के लिए टेंडर फाइनल, जल्द शुरू होगा काम

    September 26, 2026

    जमशेदपुर के रेस्टोरेंट में फायरिंग, तीन घायल

    September 26, 2026

    हादसे के बाद गोल्डन आवर में मिलेगी तत्काल मदद, 3000 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग पर होगी निगरानी

    September 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.