
पटना । पत्नी का दर्जा प्रेमिका से हमेशा ऊपर होता है। सिंदूर सिर्फ एक रिवाज नहीं, बल्कि प्यार की मजबूत निशानी है। कहा जाता है कि हजारों प्रेमिकाएं मिलकर भी पत्नी की बराबरी नहीं कर सकतीं। यही कारण है कि शादी के बाद हिंदू महिलाएं सिंदूर लगाती है। सिंदूर सिर्फ रिश्तों को नहीं दिखाता, यह प्रेम का सबसे बड़ा सबूत है। इसलिए, पत्नी का स्थान हमेशा खास होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम सिंदूर और प्रेम की बात क्यों कर रहे हैं।



दरअसल, बिहार की सियासी गलियारों में लालू यादव का परिवार चर्चा में है। खासकर आरजेडी प्रमुख के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव। सोशल मीडिया पर तेज प्रताप की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कथित प्रेमिका के साथ-साथ उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय की भी फोटो सोशल मीडिया पर तैर रहा है। हालांकि तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय का विवाह मुश्किलों से भरा रहा है। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसके बावजूद ऐश्वर्या राय आज भी सिंदूर लगाती हैं। मतलब साफ है, भले ही दोनों में दूरियां है लेकिन प्यार आज भी कायम है। ऐश्वर्या अब भी तेज प्रताप से प्यार करती हैं और सिंदूर उसी का सबूत है।
कोर्ट में चल रहा तलाक की प्रक्रिया : तलाक की प्रक्रिया अभी भी चल रही है और दोनों तरफ से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। तेज प्रताप का कहना है कि ऐश्वर्या ने बहुत ज्यादा गुजारा भत्ता मांगा है। अभी हाल ही में तेज प्रताप यादव ने अनुष्का नाम की एक लड़की के साथ अपने 12 साल के रिश्ते के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस पोस्ट के बाद एक नया विवाद शुरू हो गया है। यह पहली बार नहीं है जब तेज प्रताप यादव चर्चा में आए हैं। इससे पहले, शादी के बाद उन्होंने कहा था कि ऐश्वर्या उनकी राधा नहीं हैं।
बता दें कि ऐश्वर्या राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं। तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी 2018 में हुई थी, लेकिन यह रिश्ता जल्द ही टूट गया। तलाक का मामला अभी भी कोर्ट में है। ऐश्वर्या ने तेज प्रताप और उनके परिवार पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। तलाक की प्रक्रिया अभी भी जारी है और दोनों तरफ से गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। ऐश्वर्या ने तेज प्रताप पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया है। वहीं तेज प्रताप का कहना है कि ऐश्वर्या ने भारी भरकम गुजारा भत्ता मांगा है। फिलहाल, तेज प्रताप के अनुष्का के साथ 12 साल के संबंधों वाली पोस्ट ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।
2018 में धूमधाम से हुई थी शादी
2018 में तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी बहुत धूमधाम से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही ऐश्वर्या राय तेज प्रताप यादव के घर से चली गईं। उन्होंने तेज प्रताप और उनके परिवार पर बुरे बर्ताव का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया। ऐश्वर्या के पिता, पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने RJD छोड़ दी और राजनीतिक और कानूनी तौर पर चुनौती देने की बात कही।

