
इस्लामाबाद। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है ऐसे में पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने आनन-फानन में नेशनल असेंबली का विशेष सत्र बुला लिया है।



भारत के साथ युद्ध की आहट से पाकिस्तान में घबराहट बताई जा रही है और वहां अफरा-तफरी मची हुई है इस बीच पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने नेशनल असेंबली का विशेष सत्र बुलाया है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक भारत के कड़े रुख के कारण पाकिस्तान ने ये कदम उठाया है, यह सत्र 5 मई को होगा।
इस विशेष सत्र में भारत के साथ तनावपूर्ण हालात पर चर्चा होगी, वहीं पहलगाम हमले और भारत की कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी ऐसा कहा जा रहा है। सत्र से पहले, सरकार और विपक्षी सदस्यों के बीच एक बैठक की तैयारी भी है वहीं भारत की कार्रवाई की निंदा करने वाला एक संयुक्त प्रस्ताव भी इस सत्र में लाया जा सकता है, ऐसा कहा जा रहा है।

