Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जी-7 : पीएम मोदी ने वैश्विक विश्वास बहाली का किया आह्वान, कहा-भरोसे की कमी से जूझ रही दुनिया

    June 16, 2026

    G7 Summit : हम Instagram पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं, मेलोनी के जवाब पर मुस्कुराए मोदी

    June 16, 2026

    रोहतास-कैमूर के बीच जल्द बनेगा नया एयरपोर्ट, मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, सम्राट चौधरी ने किया एलान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जी-7 : पीएम मोदी ने वैश्विक विश्वास बहाली का किया आह्वान, कहा-भरोसे की कमी से जूझ रही दुनिया
    • G7 Summit : हम Instagram पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं, मेलोनी के जवाब पर मुस्कुराए मोदी
    • रोहतास-कैमूर के बीच जल्द बनेगा नया एयरपोर्ट, मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, सम्राट चौधरी ने किया एलान
    • गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास
    • रांची में जल जमाव से जनता-व्यापारी त्रस्त, नगर निगम के अधिकारी मस्त : चेंबर
    • जी7 सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने की राष्ट्रपति ट्रम्प सहित विश्व नेताओं से मुलाकात
    • घर बैठे बनेंगे बर्थ सर्टिफिकेट और पास होंगे नक्शे, बिहार में लॉन्च होगा ई-गवर्नेंस पोर्टल
    • बिहार छोड़ो या श्मशान जाओ, अपराधियों को सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » ‘कमबख्त को UP भेजो, इलाज हम कर देंगे…’ औरंगजेब की तारीफ करने वाले अबु आजमी पर भड़के योगी
    India

    ‘कमबख्त को UP भेजो, इलाज हम कर देंगे…’ औरंगजेब की तारीफ करने वाले अबु आजमी पर भड़के योगी

    News MaatiBy News MaatiMarch 5, 2025No Comments118 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा करने वाले बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। बुधवार को विधान परिषद में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अबू आजमी के बयान पर सपा को आड़े हाथों लेते हुए जमकर फटकार लगाई। योगी ने सपा से अपने विधायक को तत्काल पार्टी से निलंबित करने और उसे उत्तर प्रदेश भेजने की मांग की, साथ ही चेतावनी दी कि यूपी ऐसे लोगों का इलाज करने में देरी नहीं करता।

    मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि सपा भारत की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व नहीं करती और अपने मूल विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों से भटक गई है। डॉ. लोहिया ने भारत की एकता के तीन आधार बताए थे- श्रीराम, श्रीकृष्ण और भगवान शिव, लेकिन आज सपा औरंगजेब जैसे क्रूर शासक को अपना आदर्श मान रही है। योगी ने औरंगजेब के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि उसने अपने पिता शाहजहां को आगरा किले में कैद कर पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसाया था। उन्होंने सपा नेताओं को पटना की लाइब्रेरी में शाहजहां की जीवनी पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि शाहजहां ने औरंगजेब को कहा था कि तुम से अच्छा तो हिन्दू है जो जीते जी तो अपने बुजुर्ग मां-बाप की सेवा करता है और मृत्युपरांत वर्ष में एक बार श्राद्ध करते हुए मां-बाप को जल अर्पित करता है। सीएम ने कहा कि जिन लोगों का आचरण औरंगजेब जैसा है वो उसपर गर्व कर सकते हैं।

    मुख्यमंत्री योगी ने सपा पर भारत की आस्था पर प्रहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि औरंगजेब ने जजिया कर लगाया, मंदिर तोड़े और भारत का इस्लामीकरण करने की कोशिश की। कोई सभ्य मुसलमान अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता, क्योंकि उसे पता है कि वह उसे एक एक बूंद पानी के लिए तरसा देगा। उन्होंने सपा से सवाल किया कि वह महाकुम्भ जैसे आयोजन की आलोचना करती है और दूसरी ओर औरंगजेब जैसे ‘दुर्दांत और धर्मांध’ शासक का महिमामंडन करती है। मुख्यमंत्री ने सपा को चुनौती दी कि वह अपने विधायक (अबू आजमी) को पार्टी से निकाले और उसे यूपी भेजे, यहां उसका इलाज किया जाएगा। उन्होंने सदन में पूछा कि जो छत्रपति शिवाजी की परंपरा पर लज्जा महसूस करता हो और औरंगजेब को नायक मानता हो, क्या उसे भारत में रहने का अधिकार है ?

    उल्लेखनीय है कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब को महान प्रशासक बताते हुए उसकी प्रशंसा की थी। इस बयान के बाद यूपी विधान परिषद् में मुख्यमंत्री ने सपा को आड़े हाथ लिया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    ट्विशा शर्मा मामला : कोर्ट ने रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और समर्थ की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाई

    June 16, 2026

    वोटर कार्ड और अन्य दस्तावेजों में आधार के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, केंद्र और राज्यों को नोटिस

    June 16, 2026

    20 से 30 वर्ष में भारत बनेगा विश्वगुरु: डॉ. भागवत

    June 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,396

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,069

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    International

    जी-7 : पीएम मोदी ने वैश्विक विश्वास बहाली का किया आह्वान, कहा-भरोसे की कमी से जूझ रही दुनिया

    By News MaatiJune 16, 20267

    नई दिल्ली। पूरी दुनिया जब भू-राजनीतिक तनाव, व्यापार विवाद और ऊर्जा संकट से जूझ रही…

    G7 Summit : हम Instagram पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं, मेलोनी के जवाब पर मुस्कुराए मोदी

    June 16, 2026

    रोहतास-कैमूर के बीच जल्द बनेगा नया एयरपोर्ट, मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, सम्राट चौधरी ने किया एलान

    June 16, 2026

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    जी-7 : पीएम मोदी ने वैश्विक विश्वास बहाली का किया आह्वान, कहा-भरोसे की कमी से जूझ रही दुनिया

    June 16, 2026

    G7 Summit : हम Instagram पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं, मेलोनी के जवाब पर मुस्कुराए मोदी

    June 16, 2026

    रोहतास-कैमूर के बीच जल्द बनेगा नया एयरपोर्ट, मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, सम्राट चौधरी ने किया एलान

    June 16, 2026

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.