Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ईरान के साथ चल रहे संघर्ष से अमेरिकी सेना कुछ हफ्तों में बाहर आ सकती है : ट्रंप

    April 1, 2026

    मध्य पूर्व तनाव कम होने के संकेतों के बीच शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स-निफ्टी में 2 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल

    April 1, 2026

    महंगाई का जोरदार झटका : LPG सिलिंडर 195.5 रुपये महंगा, आज से नई दरें लागू

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ईरान के साथ चल रहे संघर्ष से अमेरिकी सेना कुछ हफ्तों में बाहर आ सकती है : ट्रंप
    • मध्य पूर्व तनाव कम होने के संकेतों के बीच शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स-निफ्टी में 2 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल
    • महंगाई का जोरदार झटका : LPG सिलिंडर 195.5 रुपये महंगा, आज से नई दरें लागू
    • अमेरिका ने ईरान के परमाणु केंद्र के पास गिराया बंकर बस्टर बम, ट्रंप ने हमले के वीडियो फुटेज भी जारी किए
    • झारखंड चेंबर और चीन बढाएंगे निवेश और व्यापार में सहयोग
    • रांची के कई इलाकों में आज छह घंटे तक नहीं रहेगी बिजली
    • गन्नाथपुर मंदिर में 11 जोडे बंधे परिणय सूत्र में
    • मेयर रोशनी खलखो की मां का निधन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » दिल्ली में भाजपा का 27 साल का वनवास खत्म, जनता ने मोदी की गारंटी पर जताया भरोसा
    India

    दिल्ली में भाजपा का 27 साल का वनवास खत्म, जनता ने मोदी की गारंटी पर जताया भरोसा

    News MaatiBy News MaatiFebruary 8, 2025Updated:February 8, 2025No Comments19 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) को करारी शिकस्त देते हुए 27 साल का वनवास खत्म कर सत्ता में वापसी कर ली है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव की शनिवार को हुई मतगणना में भाजपा बड़े बहुमत की ओर बढ़ रही है। सत्तारुढ आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता का निर्णय मान्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत विकास और सुशासन की जीत है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कहा है कि दिल्ली में लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है।

    भारतीय राजनीति में एक नये प्रयोग के साथ लगभग 12 साल पहले सरकार में आयी आप के नेता श्री केजरीवाल नयी दिल्ली विधानसभा सीट से और उनके नजदीकी मनीष सिसोसिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गये हैं। दिल्ली के राजनीतिक क्षितिज पर आप के प्रादुर्भाव से पहले करीब 15 साल तक सत्ता में रही कांगेस लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव में अपना खाता फिर नहीं खोल सकी है।

    भाजपा ने दिल्ली में 2024 के लोकसभा चुनाव का अपना प्रदर्शन जारी रखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के सभी इलाकों में अच्छा प्रदर्शन किया है और वोट हिस्सा लगभग 10 प्रतिशत बढ़ाया है। भाजपा ने दिल्ली के नतीजों को मोदी की गारंटी पर दिल्ली की जनता का भरोसा बताया है। कांग्रेस का हराकर लगभग 12 साल पहले सत्ता में आयी आप 20 से 25 सीटों पर सिमटती नजर आयी है।

    भाजपा अंतिम बार दिल्ली में तत्कालीन मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज के नेतृत्व में सत्ता थी। वर्ष 1998 के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से लंबे समय के लिए बाहर कर दिया। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली में लगतार तीन कार्यकाल तक सरकार चलायी। वर्ष दिसंबर 2013 में आप ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में सरकार का गठन किया।

    इन सीटों पर भाजपा विजयी

    नरेला से राज करन खत्री, तिमारपुर से सूर्य प्रकाश खत्री, आदर्श नगर से राज कुमार भाटिया, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोई जाट से मनोज कुमार शौकीन, मंगोल पुरी से राज कुमार चौहान, रोहिणी से विजेन्द्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, शकूर बस्तीन से करनैल सिंह, त्रिनगर से तिलक राम गुप्ता, वजीर पुर से पूनम शर्मा, माडल टाउन से अशोक गोयल, मोती नगर से हरीश खुराना, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, हरि नगर से श्यावम शर्मा, नजफगढ़ से नीलम पहलवान, बिजवासन से कैलाश गहलोत, राजिंदर नगर से उमंग बजाज, नई दिल्लीे से प्रवेश साहिब सिंह, जंगपुरा से तरविन्दर सिंह मारवाह, कस्तूरबा नगर से नीरज बैसोया, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आरके पुरम से अनिल कुमार शर्मा, महरौली से गजेन्द्र सिंह यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, संगम विहार से चन्दन कुमार चौधरी, ग्रेटर कैलाश से शिखा रॉय, पटपड़गंज से रविन्दर सिंह नेगी (रवि नेगी), लक्ष्मी नगर से अभय वर्मा, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णा नगर से डा. अनिल गोयल, गांधीनगर से अरविन्दर सिंह लवली, शाहदरा से संजय गोयल, रोहतास नगर से जितेन्द्र महाजन, घोंडा से अजय महावर, मुस्तरफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट, करावल नगर से कपिल मिश्रा।

    भाजपा इन सीटों पर आगे

    बादली से अहिर दीपक चौधरी, बवाना से रविन्द्र इन्द्राज सिंह, मुन्डका से गजेन्द्र दराल, मादी पुर से कैलाश गंगवाल, जनकपुरी से आशीष सूद, विकासपुरी से पंकज कुमार सिंह, उत्तमम नगर से पवन शर्मा, द्वारका से प्रद्युम्न सिंह राजपूत, मटिआला से संदीप सहरावत।

    इन सीटों पर आम आदमी पार्टी विजयी

    किरारी से अनिल झा, सुल्तानपुर माजरा से मुकेश कुमार अहलावत, सदर बाजार से सोम दत्त, चाँदनी चौक से पुनरदीप सिंह साहनी (सैबी), मटिया महल से आले मोहम्मद इक़बाल, बल्लीमारान से इमरान हुसैन, करोल बाग से विशेष रवि, पटेल नगर से प्रवेश रत्न, तिलक नगर से जरनैल सिंह, दिल्ली छावनी से विरेन्द्र सिंह कादियान, देवली से प्रेम चौहान, अम्बेडकर नगर से डा. अजय दत्त, कालकाजी से आतिशी, तुगलकाबाद से सही राम, कोण्डेली से कुलदीप कुमार, सीलमपुर से चौधरी ज़ुबैर अहमद, बाबरपुर से गोपाल राय।

    इन सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे

    बुराडी से संजीव झा, बदरपुर से राम सिंह नेताजी, ऒखला से अमानतुल्लाह खान, गोकलपुर से सुरेन्द्र कुमार।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    March 15, 2026

     सोशल मीडिया ने बना दी जोड़ी, तीन फीट की दुल्हन और चार फीट के दूल्हे ने रचाई शादी

    March 3, 2026

    शराब घोटाला: केजरीवाल और सिसोदिया कोर्ट से बरी, सभी आरोपों से किए गए मुक्त

    February 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,029

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    ईरान के साथ चल रहे संघर्ष से अमेरिकी सेना कुछ हफ्तों में बाहर आ सकती है : ट्रंप

    By News MaatiApril 1, 20262

    वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रहे संघर्ष…

    मध्य पूर्व तनाव कम होने के संकेतों के बीच शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स-निफ्टी में 2 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल

    April 1, 2026

    महंगाई का जोरदार झटका : LPG सिलिंडर 195.5 रुपये महंगा, आज से नई दरें लागू

    April 1, 2026

    अमेरिका ने ईरान के परमाणु केंद्र के पास गिराया बंकर बस्टर बम, ट्रंप ने हमले के वीडियो फुटेज भी जारी किए

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    ईरान के साथ चल रहे संघर्ष से अमेरिकी सेना कुछ हफ्तों में बाहर आ सकती है : ट्रंप

    April 1, 2026

    मध्य पूर्व तनाव कम होने के संकेतों के बीच शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स-निफ्टी में 2 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल

    April 1, 2026

    महंगाई का जोरदार झटका : LPG सिलिंडर 195.5 रुपये महंगा, आज से नई दरें लागू

    April 1, 2026

    अमेरिका ने ईरान के परमाणु केंद्र के पास गिराया बंकर बस्टर बम, ट्रंप ने हमले के वीडियो फुटेज भी जारी किए

    April 1, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.