
बेगूसराय । सिक्स लेन सड़क पुल सिमरिया गंगा नदी तट पर निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। गुरुवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सिक्स लेन सड़क पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण औंटा-हाथीदह की तरफ किया। सिमरिया की तरफ आकर निरीक्षण करना था, लेकिन समय अभाव की वजह से पटना लौट गए। इस दौरान एसपी सिंगला के पदाधिकारी ने उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को बताया कि 31 मार्च तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।



उसके बाद सिक्स लेन सड़क पुल पर परिचालन शुरू किया जाएगा। इस संबंध में एसपी सिंगला कंपनी के औटा सिमरिया तक के उप प्रबंधक प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि सिक्सलेन सड़क पुल का 90 से 95 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य एजेंसी द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 31 जनवरी तक सिक्स लेन सड़क पुल के एक लेन जिसमें तीन गाड़ियां गुजर सकती हैं। उसको चालू कर दिया जाएगा। दिन रात काम चल रहा है। निरीक्षण के दौरान एनएचएआइ के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक कुमार, बीएन सिंह, प्रमोद पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

