
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने छठ महापर्व (Chhath) पर भोजपुरी (Bhojpuri) अंदाज में प्रदेशवासियों को शुभकामना दी। मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी करते हुए सभी भक्तों को छठ महापर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकआस्था, प्रकृति प्रेम, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर हमरे तरफ से आप सभी माता-बहनों, आ भोजपुरी समाज के लोगन के बहुत-बहुत मंगलकामना।



सीएम योगी ने आगे कहा कि छठी मईया की कृपा से हमरे प्रदेश के सबके जीवन में सुख और खुशहाली बनल रहे। यही छठी मईया से प्रार्थना बा। जय-जय छठी मईया। चार दिवसीय छठ पूजा का पहला अर्घ्य आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ पूजा पर्व का आज तीसरा और बेहद अहम दिन है। इस दिन को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। नहाए-खाए और खरना के बाद इस महापर्व में आज संध्याकाल में डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। कल शुक्रवार की सुबह उगते हुए सूर्य की उपासना की जाती है।

