Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना

    September 27, 2026

    जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    September 27, 2026

    श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
    • जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
    • श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
    • बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
    • इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
    • रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
    • रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
    • चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » दाना तूफान से भी ज्यादा खतरनाक है हेमंत सरकार : शिवराज सिंह चौहान
    Blog

    दाना तूफान से भी ज्यादा खतरनाक है हेमंत सरकार : शिवराज सिंह चौहान

    News MaatiBy News MaatiOctober 24, 2024No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची,। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज दाना तूफान आ रहा है, ये तूफान तो दो दिन में निकल जाएगा, लेकिन यदि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार एक बार और आई तो, ये झारखंड को बर्बाद कर देगी। उन्होंने रांची में हुई बेटी के बलात्कार की घटना को लेकर राज्य सरकार को घेरा।शिवराज गुरुवार को हरमू मैदान में हटिया विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार नवीन जायस्वाल के नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे।

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सरकार में 7,400 बलात्कार हुए हैं। हेमंत सरकार में रुबिका पहड़िया जैसी बेटियों को काट कर फेंक दिया गया। हेमंत सोरेन की सरकार बर्दाश्त करने लायक नही हैं। उन्होंने जनता से सवाल किया कि ऐसी सरकार को बर्दाश्त करेंगे क्या? जेएमएम सरकार में हमारी बेटियां अपमानित है, माता अपमानित है। घुसपैठ मुद्दे पर कहा कि राज्य में बांग्लादेशी आते हैं, ये बेटियों से शादी करते हैं और जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। और हेमंत सोरेन की सरकार बांग्लादेशी के घुसपैठियों का स्वागत करती है। अगर दोबारा पांच साल के लिए हेमंत सरकार आ गई तो झारखंड बर्बाद हो जाएगा।

    उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने युवाओं को पांच लाख नौकरी हर साल देने का वादा किया था। आज चार साल 10 महीने हो गए, लेकिन किसी को नौकरी नहीं दी। अभी जब चुनाव नजदीक आया तो सिपाही भर्ती के नाम पर नौजवानों को मरने के लिए दौड़ा दिया। हेमंत सरकार ने युवाओं को ऐसा दौड़ाया कि वे वापस नहीं लौट पाए, एक मां को बेटा का मृत शरीर मिला। पेपर लीक और परीक्षाओं में हुई धांधली पर भी शिवराज सिंह ने सवाल उठाया और कहा कि हेमंत सरकार में पेपर लीक हुए हैं। जिन्होंने पेपर लीक किया है, उन सभी को जेल भेजा जाएगा, वो बचेंगे नहीं। राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो गलत एग्जाम के आधार पर रिजल्ट नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही राज्य के 2.86 लाख पद पहली कैबिनेट बैठक के बाद भर दिये जाएंगे। हम भर्तियों के लिए कैलेंडर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पंच प्रण हैं। जिसमें सबसे पहले नौजवानों को नौकरी देंगे। भाजपा सरकार बनेगी तो पांच लाख रोजगार अलग से देंगे और नौकरी अलग देंगे।

    हेमंत सरकार ने महिलाओं से 2,000 रुपये प्रतिमाह चूल्हा खर्च देने का वादा किया था लेकिन किसी को नहीं मिला। चुनाव आने पास आते ही वोट के लिए महिलाओं को 1,000 रुपये का लालच दिया जा रहा है। भाजपा का प्रण है कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में फैसला होगा और हर बहन के खाते में हर महीने की 11 तारीख को 2,100 रुपये डाले जाएंगे। मध्यप्रदेश पहला राज्य था जिसने लाड़ली बहना योजना बनाकर बहनों के खातों में पैसे डाले। उसी तरह झारखंड में भी महिलाओं को गोगो दीदी योजना का लाभ मिलेगा। भाजपा सरकार बनते ही बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए, एमएससी, एमकॉम करने वाले नौजवानों को दो साल तक हर महीने 2 हजार रुपये प्रदान करेगी। जिनके कच्चे मकान हैं, उनको पक्का मकान बनाकर दिया जाएगा। हेमंत सरकार ने अपना घर मकान बना लिया, लेकिन मोदी जी और भाजपा की सरकार बनते ही गरीबों के मकान बनाए जाएंगे। राज्य में आज बाल्टी बालू में बिक रही है। हेमंत सोरेन बालू खा गए। भाजपा का प्रण है कि मकान बनाने के लिए सभी को बालू फ्री में दी जायेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार आने वाली है झारखंडियों की जिंदगी बदलने के लिए। भाजपा सरकार बनेगी तो गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेंगे और त्योहार पर 2 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।

    तख्त बदल तो ताज बदल दो, लूटरी हेमंत सरकार बदल दो: संजय सेठ

    रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि तख्त बदल दो ताज बदल दो बेईमानों का राज बदल दो। आज झारखंड परिवर्तन के लिए तैयार है। जेएमएम कांग्रस की झूठ बोलने वाली सरकार का परिवर्तन, फरेब वाली सरकार का परिवर्तन। हेमंत सरकार ने राज्य की जनता को सिर्फ मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए। राज्य सरकार ने युवा, महिला और किसानो को पांच सालों तक ठगा। हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य की रोटी बेटी और माटी को लूटने का काम किया है, लेकिन गठबंधन कांग्रेस जेएमएम की सरकार का बालू खाकर भी पेट नहीं भरा, कोयला खाकर भी पेट नहीं भरा, खनिज खाकर पेट भी नहीं भरा। हेमंत सोरेन ने आदिवासियों की जमीन लूटकर खा गए फिर भी उनका पेट नहीं भरा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना

    September 27, 2026

    जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    September 27, 2026

    श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु

    September 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Blog

    चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना

    By News MaatiSeptember 27, 202615

    रामगढ़। जिले में रात के समय सड़क किनारे, विशेषकर नो-पार्किंग जोन में भारी वाहनों और…

    जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    September 27, 2026

    श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु

    September 27, 2026

    बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना

    September 27, 2026

    जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    September 27, 2026

    श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु

    September 27, 2026

    बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया

    September 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.