
नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता टेस्ला और रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के मुखिया एलन मस्क वर्ष 2027 तक दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बन सकते हैं। इसका मतलब है कि उनकी संपत्ति 1,000 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगी। इन्फॉर्मा कनेक्ट अकादमी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी इसके अगले साल (2028) यह दर्जा हासिल कर सकते हैं, जबकि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी वर्ष 2033 में इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं। एलन मस्क की नेटवर्थ एक लाख करोड़ डॉलर यानी 8,39,67,92,09,00,000 रुपये पहुंच सकती है। उनके एक साल बाद भारत को भी अपना पहला ट्रिलिनेयर मिल सकता है। देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 2028 में ट्रिलिनेयर बन सकते हैं। लेकिन इसके लिए उनकी नेटवर्थ में सालाना औसतन 123% की तेजी आनी चाहिए। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर मस्क अभी 237 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं। वहीं अडानी 99.6 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं।



nforma Connect Academy की एक स्टडी के मुताबिक टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स जैसी कई कंपनियों को चला रहे मस्क की नेटवर्थ सालाना 110 फीसदी औसत रफ्तार से बढ़ रही है। इसके मुताबिक 2027 तक उनकी नेटवर्थ चार गुना से ज्यादा बढ़ जाएगी। इस साल अब तक उनकी नेटवर्थ में 7.73 अरब डॉलर की तेजी आई है। दूसरी ओर अडानी की नेटवर्थ सालाना 123 फीसदी की औसत रफ्तार से बढ़ रही है। अगर उनकी दौलत इसी हिसाब से बढ़ती रही तो वह साल 2028 तक ट्रिलिनेयर बन जाएंगे। इस साल उनकी नेटवर्थ में 15.3 अरब डॉलर की तेजी आई है। अडानी एशियाई अमीरों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
रिपोर्ट कहती है कि 237 अरब अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क को दुनिया का पहला खरबपति बनने के लिए तीन वर्षों में 110 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ने की जरूरत है। रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी के विविध कारोबारों वाले समूह की वृद्धि 123 प्रतिशत की मौजूदा औसत वार्षिक दर से जारी रही तो वह वर्ष 2028 तक दुनिया के दूसरे ट्रिलिनियर बन सकते हैं।
अडाणी इस समय 100 अरब डॉलर से कुछ कम की संपत्ति के साथ दुनिया के धनी लोगों की सूची में 13वें स्थान पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख अंबानी 2033 में ट्रिलिनियर का दर्जा हासिल कर सकते हैं। इस समय वह 111 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

