
रांची। झारखंड में बीजेपी के चुनावी रणनीति बनाने और विपक्षी नेताओं से बातचीत करने के लिए असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा रांची के दौरे पर हैं। उन्होंने रविवार को बीजेपी नेता अरुण उरांव समेत कई नेताओं से मुलाकात की और आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। सोमवार को हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा को लेकर हेमंता बिस्व सरमा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन बीजेपी में शामिल हों।



असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा-चंपाई सोरेन के सामने 3 रास्ते हैं, वो अभी दिल्ली में हैं उनके साथ बातचीत का रास्ता खुला है आगे जाकर क्या होता है देखते हैं। हिमंता ने यह भी कहा कि अगर सितंबर के पहले वो (हेमंत सोरेन) 5 लाख नौकरी देते हैं तो हम उनके साथ हैं। अगर घुसपैठियों के खिलाफ वो खड़े होते हैं तो हम उनके साथ हैं। अगर मुहर्रम के समय हिन्दुओं के साथ होने वाले व्यवहार के खिलाफ अगर वे खड़े हैं तो हम उनके साथ हैं। हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है। जेएमएम हमारा समर्थन करे हम भी जेएमएम का समर्थन करते हैं। हमें घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकालना है।
सरमा ने कहा कि मैं चाहता हूं कि चंपसई सोरेन भाजपा में आएं और हमें ताकत दें लेकिन वो बड़े नेता हैं, उनके बारे में टिप्पणी करना मुझे ठीक नहीं लगता। मैं तो चाहता हूं हेमंत सोरेन भी भाजपा में आएं। भाजपा का मतलब है राष्ट्रभक्ति। झारखंड में घुसपैठियों को रोकने के लिए हम हेमंत सोरेन जी से बात करने के लिए भी तैयार हैं। हमें झारखंड को बचाना है। हमारे लिए देश प्रथम है…आज झारखंड के सामने घुसपैठियों की समस्या सबसे बड़ी है। हमारी पार्टी का यही मकसद है कि आपने चुनाव के समय जो वादे किए थे, उसको निभाएं और झारखंड को घुसपैठियों से मुक्त करें। हमारी बस यह 2 मांग हैं।ह्ण

