
औरंगाबाद । दाउदनगर थाना क्षेत्र के बारुण नहर रोड पर चमन बिगहा के पास हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पूर्वाह्न में ग्रामीणों ने पटना मुख्य नहर में गिरी हुई कार को देखा। इसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन को दी।



मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को नहर से बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। बताया गया कि हादसे के वक्त कार में सवार पांच लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, मृतकों में एक किशोर भी शामिल है। यह कार कब नहर में गिरी, कहां से आ रही थी, मृतक कहां के हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी शवों को पानी से निकलवाया। अभी मृतकों की पहचान नहीं हुई है। मरने वालों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
: कार सवार सभी लोग रोहतास के गुप्ताधाम से दर्शन कर लौट रहे थे। रफ्तार तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों की मदद से कार को पानी से बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में चार लोग पटना के राजीव नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। चालक आरा का रहने वाला बताया जाता है। मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल पर कागजी कार्रवाई की प्रक्रिया में लगी है।

