
पटना। जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जो चाहते हैं वो उनकी किस्मत में नहीं है। ललन सिंह पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। तेजस्वी यादव के नीतीश कुमार के सामने रहने पर राजद मजबूत होती वाले बयान पर ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी ख्याली पुलाव पकाते रहते हैं, उन्हें पकाने दीजिए, इच्छा पूर्ण नहीं होगा।



दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव की किस्मत में वह नहीं लिखा जो वह चाहते हैं। उन्होंने आरजेडी नेता के बयान पर कहा कि तेजस्वी यादव ख्याली पुलाव पकाते रहते हैं। उन्हें ख्याली पुलाव पकाने दीजिए। वो ख्याली पुलाव ही पकाते रह जाएंगे। उनकी जन्म कुंडली में वह नहीं लिखा है जो उनकी चाहत है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि अगर नीतीश कुमार उनके सामने होते हैं तो फखऊ और मजबूत होती है। तेजस्वी के इस बयान पर ललन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी को सिर्फ ख्याली पुलाव पकाने दीजिए।
बिहार के पूर्व उम मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लंबे समय से बिहार के मुख्यमंत्री बनने की लालसा रखते हैं। इसके लिए वो लगातार कोशिश भी कर रहे हैं। लेकिन, कई चुनावों में मिली हार के बाद भी वो मुख्यमंत्री की कुर्सी से दूर ही हैं। ललन सिंह ने अपने बयान में तेजस्वी की इसी महत्वाकांक्षा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी चाहे जितनी कोशिश कर लें, उनकी किस्मत में मुख्यमंत्री बनना नहीं लिखा है।

