
पटना। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को सीएम नीतीश कुमार ने आवास पर झारखंड जदयू के बड़े नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान नीतीश कुमार ने पार्टी नेता से चुनाव की तैयारी की जानकारी ली। इसके साथ झारखंड आने का भी भरोसा दिया। इस बैठक में इस बात पर मुहर लगी है कि जदयू झारखंड में भी गठबंधन के तौर पर चुनाव लड़ेगा। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हम लोग झारखंड में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे।



श्रवण कुमार ने कहा कि इस बैठक में कई मामलों पर विचार हुआ है। इसमें पार्टी के उम्मीदवार तय किए जाने की तैयारियों को लेकर भी मंथन किया गया है। इसके साथ चुनावी मैदान में इन बातों को लेकर उतरना है इसकी भी जानकारी हासिल की गई है। हमलोग गठबंधन में झारखंड के चुनावी मैदान में मजबूती के साथ नजर आएंगे।
उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर कहा कि इस बात का फैसला तो गठबंधन में होगा। आने वाले दिनों में आपको खुद मालूम चल जाएगा कि हमारा गठबंधन झारखंड में किनके साथ होगा। इसके बाद सीट और भी तमाम बातों की जानकारी आपको दे दी जाएगी। फिलहाल, इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सूत्रों के अनुसार 22 अगस्त से या 24 अगस्त से हो आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। सितंबर के अंत तक विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो सकती है।
बैठक में जदयू की झारखंड राज्य इकाई ने अपनी ओर से 11 सीटों को चिह्नित कर दावा रखा। इन सीटों पर भाजपा के साथ बात करने में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय झा की अहम भूमिका होगी। झारखंड जदयू अध्यक्ष खीरू महतो ने बताया कि बैठक में झारखंड के दिग्गज नेता सरयू राय के मुद्दे पर भी बात हुई।
मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार और राज्यसभा सांसद खीरू महतो समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने कहा कि हम भाजपा के साथ गठबंधन में झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की उम्मीद कर रहे हैं। पार्टी के सर्वोच्च नेता के साथ जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उनमें कुर्मियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करना भी शामिल था। झारखंड में कुर्मी नेता कुछ समय से मांग उठा रहे थे और आज पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधियों ने इसका समर्थन किया। अब हम आगे बढ़ेंगे। इस मुद्दे को संसद में और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाया जाएगा।
वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी एनडीए के हिस्से के रूप में झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने का इरादा रखती है। सीट-बंटवारे का फॉमूर्ला तय होने के बाद के इस बारे में आगे की बात की जाएगीद्ध उन्होंने कहा कि आज की बैठक झारखंड के कुर्मी और कुशवाहा नेताओं के अनुरोध पर बुलाई गई थी।वह हमारे सीएम से मुलाकात की मांग कर रहे थे।

