
नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल अगले साल मार्च तक 13,000 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता वाली कई आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी। कंपनी का इरादा अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ मजबूत मांग का लाभ उठाना है।



सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमने 2024-25 की पहली तिमाही में लगभग 3,000 करोड़ रुपये की एक आवासीय परियोजना पेश की है। हमारे पास शेष तीन तिमाहियों के लिए एक मजबूत पाइपलाइन है।’’

