
श्रीनगर । कुलगाम में आतंकियों के गुप्त ठिकाने से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। वीडियो एक घर के भीतर का है। घर में बनी अलमारी के पीछे आतंकियों ने बंकर बना रखा था। बाहर से इस ठिकाने को इस तरह से छिपाकर रखा था कि पता ही न चल पाए कि यहां कोई बंकर है भी या नहीं। सूत्रों की मानें तो पुलिस और सुरक्षाबलों की जांच के बाद इस आतंकी ठिकाने का पदार्फाश हुआ है। हालांकि वीडियो को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कुलगाम में शनिवार और रविवार को दो जगहों पर मुठभेड़ हुई थी। जिले के चिन्नीगाम फ्रिसल में सुरक्षाबलों ने चार और मुदरघम में दो दहशतगर्दों का सफाया किया। हालांकि इस आॅपरेशन के दौरान दो जवान भी शहीद हुए।ग



मुजाहिदीन व लश्कर-ए-ताइबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट से जुड़े हुए थे। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त यावर बशीर निवासी कैमोह, जाहिद अहमद डार निवासी यारीपोरा, तौहीद अहमद राथर निवासी, शकील अहमद वानी निवासी कुलगाम के रूप में हुई है। अन्य दो आतंकियों की भी पहचान की जा रही है। डीजीपी आरआर स्वैन ने कहा कि एक जगह मुठभेड़ खत्म हो चुकी है। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। तलाशी अभियान जारी है। मुठभेड़ स्थल से चार आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

