
मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई।



बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 504.27 अंक लुढ़ककर 79,545.40 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 105.30 अंक फिसलकर 24,196.85 अंक पर रहा।
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत धीमी गति के साथ हो सकती है।
सुबह 07:30 के करीब, Gift Nifty से कमजोर शुरुआत के संकेत देखने को मिले। यह 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 24363 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
शुक्रवार को एशिया-प्रशांत बाजारों में ज्यादातर सकारात्मक रुझान दिखे। जापान के प्रमुख सूचकांक निक्केई 225 ने शुरुआती कारोबार में 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपनी रिकॉर्ड-ब्रेकिंग स्ट्रीक जारी रखी। व्यापक टॉपिक्स इंडेक्स में मामूली 0.07 प्रतिशत की गिरावट आई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.91 प्रतिशत बढ़ा, जबकि छोटे कैप शेयरों पर ध्यान केंद्रित करने वाला कोस्डैक 0.72 प्रतिशत बढ़ा।
इसके विपरीत, ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 सूचकांक 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखने को मिली।

