
रांची : झारखंड के प्रतिष्ठित होटलों में से एक रैडिशन ब्लू होटल ने शुक्रवार को विश्व योगा दिवस के मौके पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कार्यरत जवानों के साथ योगा दिवस मनाया।



इस कार्यक्रम में पारस अस्पताल ने बतौर मेडिकल पार्टनर और ड्रोव ने सिक्यूरिटी पार्टनर के तौर पर भागीदारी निभायी।
विश्व योगा दिवस के मौके पर आयोजित इस योगा सेशन में कई तरह के योगासन किए गए। इस आयोजन का मकसद एक बेहतर और स्वस्थ समाज का निर्माण करना था।

