Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सिया के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर में बड़ा खुलासा

    June 27, 2026

    झारखंड, बिहार में कल से झमाझम बारिश के आसार

    June 27, 2026

    भरत तिवारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का बड़ा खुलासा… कमर के नीचे दागी गईं सारी गोलियां

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिया के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर में बड़ा खुलासा
    • झारखंड, बिहार में कल से झमाझम बारिश के आसार
    • भरत तिवारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का बड़ा खुलासा… कमर के नीचे दागी गईं सारी गोलियां
    • रांची में कल से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, पांच लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
    • सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, रांची की विशेष पाक्सो अदालत ने सुनाया फैसला
    • एसआईआर : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाताओं से भरवाएंगे इन्यूमरेशन फॉर्म
    • हजारीबाग कोषागार से अवैध निकासी मामले में तीन आरोपियों की जमानत खारिज
    • भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बयान देने वाले कांस्टेबल शीष कुमार तिवारी को किया गया सस्पेंड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » अब बीजेपी अध्यक्ष कौन होगा? रेस में है छह नाम
    National

    अब बीजेपी अध्यक्ष कौन होगा? रेस में है छह नाम

    News MaatiBy News MaatiJune 10, 2024No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली। बीजेपी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नरेंद्र मोदी के तीसरे मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले ली है. इससे यह स्पष्ट होता है कि बीजेपी अपनी घोषणा पर कायम है कि नड्डा जून 2024 तक पार्टी प्रमुख रहेंगे. उनका कार्यकाल जनवरी 2023 में समाप्त हो गया था लेकिन लोकसभा चुनावों को देखते हुए इसे जून 2024 तक बढ़ा दिया गया था।

    बीजेपी अध्यक्ष के संभावित उत्तराधिकारी माने जाने वाले कई नेताओं- जैसे सीआर पाटिल, शिवराज सिंह चौहान और भूपेन्द्र यादव – को कैबिनेट में शामिल किए जाने के बाद अटकलों ने और जोर पकड़ लिया।
    सुनील बंसल : सुनील बंसल वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव है। उन्हें पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सफलता के वास्तुकार के रूप में देखा जाता है. सुनील बंसल 2014 में अमित शाह के साथ यूपी के सह-प्रभारी और 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए राज्य के मुख्य प्रभारी थे. यूपी की सफलता के बाद, उन्हें ओडिशा और तेलंगाना में बीजेपी को बढ़ावा देने का काम सौंपा गया। आरएसएस के पूर्व प्रचारक, बंसल राजस्थान से आते हैं और उन्हें अमित शाह के करीबी के रूप में देखा जाता है। उन्हें आरएसएस के एक वर्ग का भी समर्थन प्राप्त है।

    अनुराग ठाकुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर केंद्रीय कैबिनेट से आश्चर्यजनक रूप से बाहर किए गए लोगों में से एक हैं। उन्होंने पिछली मोदी सरकार में खेल और सूचना एवं प्रसारण जैसे विभाग संभाले हैं और लगातार पांचवीं बार हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से फिर से चुने गए हैं. बीजेपी की युवा शाखा के पूर्व अध्यक्ष, ठाकुर संगठनात्मक कार्यों के लिए भी अजनबी नहीं हैं। हालांकि, ठाकुर को बीजेपी प्रमुख बनाने का मतलब होगा कि लगातार दो हिमाचली इस शीर्ष पद को संभालेंगे. इसके अलावा इसका मतलब होगा कि बीजेपी पहली बार पार्टी प्रमुख का पद किसी राजनीतिक परिवार के आने वाले सदस्य को देगी. पार्टी में संगठनात्मक अनुभव को अबतक प्रधानता दी गई है इसलिए ऐसा हुआ तो यह आश्चर्यजनक होगा।

    विनोद तावड़े : सुनील बंसल की तरह, तावड़े भी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें इस पद पर प्रमोट किया गया था। वह उन राज्यों में बीजेपी के कैंपेन के कॉर्डिनेटर थे जहां 2022 में चुनाव हुए थे । तावड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैकग्रांउड से हैं और महाराष्ट्र में मंत्री रह चुके हैं। तावड़े को एक मृदुभाषी और व्यवस्थित नेता के रूप में जाना जाता है। वह मराठा समुदाय से भी आते हैं, जो आरक्षण आंदोलन के कारण अशांत है. तावड़े को बीजेपी प्रमुख बनाने से इस साल के अंत में महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले एक सकारात्मक संकेत भी जाएगा. खासकर महा विकास अघाड़ी के हाथों राज्य में बीजेपी को जिस हार का सामना करना पड़ा है, उसके बाद इस संकेत की अहमियत बढ़ जाएगी।
    ओम बिड़ला : 2019 से 2024 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे बिड़ला भी आरएसएस और एबीवीपी के बैकग्राउंड से आते हैं. वह कोटा निर्वाचन क्षेत्र से फिर से निर्वाचित हुए हैं, हालांकि कम अंतर से. बिड़ला को पीएम मोदी और अमित शाह के साथ-साथ आरएसएस का भी भरोसा हासिल है।

    ओम माथुर : राजस्थान के वरिष्ठ नेता ओम माथुर आरएसएस के प्रचारक भी रहे हैं और उनके पास काफी संगठनात्मक अनुभव है. उन्होंने गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में पार्टी के कैंपेन को मैनेज किया है। उनकी सबसे हालिया सफलता 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव थी, एक मुश्किल चुनाव जिसमें बीजेपी ने कांग्रेस पर आश्चर्यजनक जीत हासिल की थी। उन्हें संगठनात्मक मामलों के शानदार ज्ञान के साथ एक कम प्रोफाइल वाले नेता के रूप में जाना जाता है।

    बीएल संतोष : बीएल संतोष वर्तमान में बीजेपी में महासचिव (संगठन) हैं और पहले से ही पार्टी में एक शक्ति केंद्र हैं. वह आरएसएस के प्रचारक भी रहे हैं और कार्यकतार्ओं के वैचारिक प्रशिक्षण में प्रभावी माने जाते हैं. हालांकि, कर्नाटक बीजेपी का एक गुट राज्य में 2023 के चुनाव में हार के लिए उन्हें दोषी मानता है और यह उनके लिए नकारात्मक फैक्टर हो सकता है. बंसल, तावड़े और ओम माथुर के विपरीत, बीएल संतोष मीडिया और सोशल मीडिया पर लगातार बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    फ्रांस में गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, भारतीय समुदाय बोला-पीएम ने युवाओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई प्रेरणा दी

    June 14, 2026

    वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान अंसारी ने किया बड़ा ऐलान

    May 30, 2026

    CM की कुर्सी जाते ही ED का एक्शन, 12 ठिकानों पर एकसाथ ताबड़तोड़ छापे

    May 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025968

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    सिया के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर में बड़ा खुलासा

    By News MaatiJune 27, 202610

    मुंबई। महाराष्ट्र के लोनावला में स्थित लोहगढ़ किले से 18 जून को हुई रियल एस्टेट…

    झारखंड, बिहार में कल से झमाझम बारिश के आसार

    June 27, 2026

    भरत तिवारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का बड़ा खुलासा… कमर के नीचे दागी गईं सारी गोलियां

    June 27, 2026

    रांची में कल से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, पांच लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    सिया के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर में बड़ा खुलासा

    June 27, 2026

    झारखंड, बिहार में कल से झमाझम बारिश के आसार

    June 27, 2026

    भरत तिवारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का बड़ा खुलासा… कमर के नीचे दागी गईं सारी गोलियां

    June 27, 2026

    रांची में कल से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, पांच लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

    June 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.