Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, SIS ग्रुप के थे संस्थापक

    October 30, 2026

    हजारीबाग के होटल पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी; मालिक को दी धमकी

    October 30, 2026

    अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर; दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच चार महीने में पूरी करने का आदेश

    October 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, SIS ग्रुप के थे संस्थापक
    • हजारीबाग के होटल पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी; मालिक को दी धमकी
    • अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर; दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच चार महीने में पूरी करने का आदेश
    • प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम-किसान की 24वीं किस्त करेंगे जारी
    • हजारीबाग में एके इंटरनेशनल होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा सुरक्षा गार्ड
    • हाथी-घोड़ा लाएंगे लेकिन गदहा लेकर भी नहीं आये,, बिहार में कांग्रेस को Gen Z के ग्रेजुएट वोटरों ने भी नकारा
    • अनंत सिंह की डबल मुश्किलें बढ़ सकती हैं, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, जानें क्या है मामला
    • रांची में दूध सेंटर पर खड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » शपथग्रहण समारोह : राष्ट्रपति भवन के पास कई सड़कों पर दोपहर दो से रात 11 बजे तक यातायात प्रतिबंधित
    Lead News

    शपथग्रहण समारोह : राष्ट्रपति भवन के पास कई सड़कों पर दोपहर दो से रात 11 बजे तक यातायात प्रतिबंधित

    News MaatiBy News MaatiJune 9, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी के रविवार शाम को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है और राष्ट्रपति भवन के आसपास के क्षेत्र में सड़कों के बंद किए जाने के संबंध में परामर्श जारी किया है।

    परामर्श के अनुसार, संसद मार्ग (परिवहन भवन और टी-पॉइंट रफी अहमद किदवई मार्ग के बीच), नॉर्थ एवेन्यू रोड, साउथ एवेन्यू रोड, कुशक रोड, राजाजी मार्ग, कृष्ण मेनन मार्ग, तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग पर दोपहर दो बजे से रात 11 बजे के बीच यातायात की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी लेकिन ये मार्ग पैदल यात्रियों के लिए खुले रहेंगे।

    परामर्श में कहा गया है, ‘‘इम्तियाज खान मार्ग, रकाबगंज रोड, रफी अहमद किदवई मार्ग, पंडित पंत मार्ग और तालकटोरा रोड पर किसी भी वाहन को रुकने या खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी।’’

    इसमें कहा गया है कि इन मार्गों पर खड़े किए गए वाहनों को हटा दिया जाएगा और अनुचित रूप से वाहन खड़े करने एवं कानूनी निर्देशों की अवज्ञा करने के कारण चालान काटा जएगा। इन स्थानों पर खड़े वाहनों को उठाकर गोल डाकखाना की ओर पंडित पंत मार्ग पर ‘‘ट्रैफिक पिट’’ में खड़ा किया जाएगा।

    परामर्श के मुताबिक, यातायात को पटेल चौक, पटेल चौक गोल चक्कर, रेल भवन, कृषि भवन गोल चक्कर, गुरुद्वारा रकाब गंज गोल चक्कर और गोल डाकखाना से अन्य मार्ग की ओर मोड़ दिया जाएगा।

    इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन के आसपास की सड़कों पर डीटीसी बसों को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    परामर्श में कहा गया है, ‘‘जो लोग आईएसबीटी/रेलवे स्टेशन/हवाईअड्डों की ओर जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे पर्याप्त समय लेकर अपनी यात्रा की सावधानीपूर्वक योजना बनाएं।’’

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 1,100 यातायात कर्मियों को तैनात किया गया है।

    इसके अलावा, दिल्ली पुलिस ने रविवार शाम शपथ ग्रहण समारोह के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है और राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों को ‘उड़ान निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित कर दिया है। निषेधाज्ञा नौ और 10 जून को लागू रहेगी। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ 2,500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

    मोदी रविवार को गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में तीसरी बार शपथ लेने वाले हैं। दो पूर्ण कार्यकालों में भाजपा को अपने दम पर बहुमत मिला था।

    प्रधानमंत्री मोदी (73) शपथ ग्रहण करने के साथ ही प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धि की बराबरी करेंगे, जिन्होंने 1952, 1957 और 1962 के आम चुनावों में जीत हासिल की थी। राष्ट्रपति भवन में शाम सवा सात बजे प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे। इस समारोह में भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं समेत कई गणमान्य एवं विशेष आमंत्रितों के शामिल होने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस जीरो पर आउट, बिहार के कई नेताओं ने नेतृत्व पर उठाया सवाल और मोदी ने किया तंज

    October 29, 2026

    अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश

    October 12, 2026

    SC में एसआईआर पर विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश, CJI ने लगाई फटकार, फॉर्म 6 न हमने मंजूर किया ना खारिज

    October 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,446

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,144

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026853
    Don't Miss
    Blog

    बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, SIS ग्रुप के थे संस्थापक

    By News MaatiOctober 30, 202614

    नोएडा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और SIS ग्रुप के…

    हजारीबाग के होटल पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी; मालिक को दी धमकी

    October 30, 2026

    अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर; दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच चार महीने में पूरी करने का आदेश

    October 30, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम-किसान की 24वीं किस्त करेंगे जारी

    October 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, SIS ग्रुप के थे संस्थापक

    October 30, 2026

    हजारीबाग के होटल पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी; मालिक को दी धमकी

    October 30, 2026

    अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर; दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच चार महीने में पूरी करने का आदेश

    October 30, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम-किसान की 24वीं किस्त करेंगे जारी

    October 30, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.