
चेन्नई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को खारिज नहीं करती है और वह वीवीपैट (वोटर्स वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) में सुधार के पक्ष में है।



उन्होंने कहा, “कृपया घोषणापत्र पढ़ें, हम यही कह रहे हैं कि वीवीपीएटी पर्ची, हमारे पढ़ने के लिए, लगभग 4-5 सेकंड तक प्रर्दिशत होती है और फिर पर्ची बॉक्स के अंदर गिर जाती है। हमने घोषणापत्र में कहा है कि एक और सुधार होना चाहिए।”
वीवीपीएटी बक्से में पर्ची के स्वत? गिरने के बजाय, मतदाता को उसे प्राप्त करने, उसे देखने और फिर उसे बक्से में डालने की सुविधा मिलनी चाहिए तथा इस सुधार से ईवीएम-वीवीपीएटी प्रणाली के संबंध में किसी के मन में कोई संदेह नहीं रहेगा।

