
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन सोमवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। जानकारी अनुसार, नीतीश कुमार ने बिहार के मुद्दों के साथ लोकसभा चुनाव रिजल्ट व आगामी सरकार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।



सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच बिहार के अलावा राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा हुई। वहीं पीएम से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार गृहमंत्री अमित शाह से मिलने 4 बजे उनके आवास जाएंगे।
सीएम नीतीश कुमार की पीएम से मुलाकात के कई मायने हैं। बिहार समेत देश भर में एनडीए की सीटों का आकलन हो सकता है। सरकार बनने के वक्त जेडीयू का रोल क्या होगा कैबिनेट में। आगे दोनों सरकार कैसे मिल कर काम करे। वहीं बीजेपी नीतीश कुमार को नाराज नहीं करना चाहती है. पिछली बार नीतीश कुमार ने एक कैबिनेट मंत्री के सांकेतिक आॅफर को ठुकरा दिया था। बाद में कैबिनेट विस्तार में जेडीयू कोटे से आरसीपी सिंह मंत्री बने थे। इस लिहाज से आज की बैठक काफी महत्त्वपूर्ण है।

