
कोलकाता । गालिब स्ट्रीट पर एक होटल में रात करीब 2 बजे आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। दमकल विभाग के अनुसार, मरने वाले बांग्लादेशी नागरिक थे जो यहां इलाज के लिए आए थे।आग लगने के समय ज्यादातर लोग सो रहे थे। इस दौरान पूरे होटल में धुआं फैल गया, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई। मृतकों में कुछ बांग्लादेशी भी हैं जो यहां इलाज कराने आए थे।
पुलिस ने बताया कि आग लगने के बाद होटल में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। होटल से 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। उन्हें कोलकाता के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों में मेघालय और पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के रहने वाले लोग भी शामिल हैं। आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।
