Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर ने दो बाइक समेत चार वाहन को रौंदा, एक की मौत

    August 26, 2026

    रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर ने दो बाइक समेत चार वाहन को रौंदा, एक की मौत

    August 26, 2026

    रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर ने दो बाइक समेत चार वाहन को रौंदा, एक की मौत

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर ने दो बाइक समेत चार वाहन को रौंदा, एक की मौत
    • रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर ने दो बाइक समेत चार वाहन को रौंदा, एक की मौत
    • रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर ने दो बाइक समेत चार वाहन को रौंदा, एक की मौत
    • खान सर से मेरी जान को खतरा, यूपी की युवती ने लगाए आरोप, कहा- मेरी फ्रेंड से अवैध संबंध
    • ईद मिलादुन्नबी जुलूस के कारण रांची में आज यातायात बदलाव, इन रास्तों पर वाहनों की नो एंट्री
    • देखभाल न करने पर बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकेंगे माता-पिता, योगी सरकार का बड़ा फैसला
    • चावल के दाने जितनी चिप पर बना ‘इंद्रधनुष’, 6जी नेटवर्क में भरेगा रफ्तार
    • सेना में शामिल होने के लिए तैयार है स्वदेशी शेर, एक ही वार में दुश्मन होंगे खल्लास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » चावल के दाने जितनी चिप पर बना ‘इंद्रधनुष’, 6जी नेटवर्क में भरेगा रफ्तार
    India

    चावल के दाने जितनी चिप पर बना ‘इंद्रधनुष’, 6जी नेटवर्क में भरेगा रफ्तार

    News MaatiBy News MaatiAugust 26, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली। विज्ञानियों ने चावल के दाने के आकार की एक माइक्रोचिप पर ऐसा ‘इंद्रधनुष’ तैयार किया है, जो एक साथ प्रकाश की कई सटीक दूरी वाली आवृत्तियां पैदा कर सकता है। इन आवृत्तियों को मिलीमीटर तरंगों में बदला जा सकता है। इससे भविष्य में 6जी नेटवर्क में एक साथ अधिक संचार चैनल बनाने और ज्यादा डाटा भेजने की क्षमता बढ़ सकती है। हालांकि, यह अभी प्रयोगशाला स्तर की तकनीक है और इसे व्यावहारिक 6जी नेटवर्क में इस्तेमाल करने से पहले कई चरणों से गुजरना होगा।

    यह शोध ब्रिटेन की लाफबरो यूनिवर्सिटी के विज्ञानियों के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय टीम ने किया है। इसके नतीजे हाल में नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल में प्रकाशित हुए।शोधकर्ताओं ने एक ऐसी प्रणाली प्रदर्शित की है, जिसमें एक स्थिर और उच्च गुणवत्ता वाला ‘माइक्रोकांब’ तैयार होता है। इससे एक साथ कई सटीक रूप से अंतर वाली मिलीमीटर-वेव आवृत्तियां पैदा की जा सकती हैं।

    माइक्रोकांब को समझने के लिए इसे इंद्रधनुष से जोड़कर देखा जा सकता है। इंद्रधनुष में प्रकाश की अलग-अलग आवृत्तियां अलग-अलग रंगों के रूप में दिखाई देती हैं। माइक्रोकांब में भी प्रकाश की कई आवृत्तियां होती हैं, लेकिन वे एक-दूसरे में लगातार मिलती नहीं हैं। वे कंघी के दांतों की तरह सटीक और समान अंतराल पर व्यवस्थित होती हैं। इस प्रयोग में पैदा हुआ प्रकाश इंसानी आंखों को दिखाई नहीं देता। माइक्रोकांब बनाने के लिए आम तौर पर लेजर प्रकाश को माइक्रोरेजोनटर में डाला जाता है। यह चिप पर बनी बेहद छोटी संरचना होती है, जिसमें प्रकाश फंसकर लगातार घूम सकता है।

    लाफबरो की टीम ने माइक्रोरेजोनटर को ऑप्टिकल फाइबर के एक बड़े लूप से जोड़ दिया। लेजर प्रकाश दोनों के बीच लगातार घूमता रहा। इससे माइक्रोकांब की अवस्थाएं आसानी से बनने के साथ स्थिर भी बनी रहीं।

    एक साथ कई चैनल बनाने की संभावना : इस प्रयोग की अहमियत इसलिए है क्योंकि इससे केवल एक मिलीमीटर-वेव आवृत्ति नहीं, बल्कि कई सटीक रूप से व्यवस्थित आवृत्तियां एक साथ पैदा की जा सकती हैं। हर आवृत्ति भविष्य में संचार के लिए अलग चैनल के रूप में इस्तेमाल की जा सकती है। इसका मतलब है कि एक ही सिस्टम से समानांतर रूप से ज्यादा जानकारी भेजने की संभावना बढ़ सकती है। मिलीमीटर तरंगों में भविष्य की वायरलेस संचार प्रणालियों के लिए अधिक बैंडविड्थ उपलब्ध हो सकती है। यानी इनके जरिये ज्यादा डाटा को तेजी से भेजने की संभावना है। नए अध्ययन की खास उपलब्धि यही है कि शोधकर्ताओं ने माइक्रोकांब की सटीकता और स्थिरता को मिलीमीटर-वेव सिग्नल में भी बनाए रखने का प्रदर्शन किया है।

    लाफबरो यूनिवर्सिटी के डा. ल्यूक पीटर्स के अनुसार, दुनिया में डाटा की जरूरत तेजी से बढ़ रही है और लोगों को ज्यादा जानकारी, ज्यादा तेजी और अधिक रिजोल्यूशन के साथ भेजने और प्राप्त करने की जरूरत है। मिलीमीटर-वेव इस बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद कर सकती हैं। उनके मुताबिक, यह तकनीक आगे चलकर तेज और अधिक क्षमता वाले 6जी नेटवर्क में योगदान दे सकती है।

    6जी से आगे भी कई इस्तेमाल : इस तकनीक का संभावित इस्तेमाल केवल संचार क्षेत्र तक सीमित नहीं है। शोधकर्ताओं के अनुसार, बेहद सटीक मिलीमीटर-वेव आवृत्तियों का इस्तेमाल रडार सिस्टम, स्पेक्ट्रोस्कोपी और खगोलीय उपकरणों में भी किया जा सकता है। इनके जरिये पदार्थों का अधिक सटीक अध्ययन और ब्रह्मांड से जुड़े बेहद सूक्ष्म माप किए जा सकते हैं।

    चिप छोटी, पूरा सिस्टम अभी बड़ा : माइक्रोचिप का आकार फिलहाल करीब चावल के दाने जितना है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पूरी तकनीक इतनी छोटी हो गई है। मौजूदा प्रायोगिक सिस्टम अभी टेबलटाप प्रयोगशाला सेटअप है। शोधकर्ता अब इसके आकार और ऊर्जा खपत को कम करने पर काम कर रहे हैं। भविष्य में इसके छोटे संस्करणों को ऐसे उपकरणों में इस्तेमाल किया जा सकता है जहां आकार, वजन और ऊर्जा खपत कम रखना जरूरी है, मसलन उपग्रहों में।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    खान सर से मेरी जान को खतरा, यूपी की युवती ने लगाए आरोप, कहा- मेरी फ्रेंड से अवैध संबंध

    August 26, 2026

    देखभाल न करने पर बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकेंगे माता-पिता, योगी सरकार का बड़ा फैसला

    August 26, 2026

    सेना में शामिल होने के लिए तैयार है स्वदेशी शेर, एक ही वार में दुश्मन होंगे खल्लास

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,427

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,111

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025984

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026833
    Don't Miss
    Jharkhand

    रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर ने दो बाइक समेत चार वाहन को रौंदा, एक की मौत

    By News MaatiAugust 26, 20261

    रामगढ़। नेशनल हाइवे फोरलेन की चुटूपालू घाटी में मंगलवार की देर शाम बड़ा सड़क हादसा…

    रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर ने दो बाइक समेत चार वाहन को रौंदा, एक की मौत

    August 26, 2026

    रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर ने दो बाइक समेत चार वाहन को रौंदा, एक की मौत

    August 26, 2026

    खान सर से मेरी जान को खतरा, यूपी की युवती ने लगाए आरोप, कहा- मेरी फ्रेंड से अवैध संबंध

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर ने दो बाइक समेत चार वाहन को रौंदा, एक की मौत

    August 26, 2026

    रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर ने दो बाइक समेत चार वाहन को रौंदा, एक की मौत

    August 26, 2026

    रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर ने दो बाइक समेत चार वाहन को रौंदा, एक की मौत

    August 26, 2026

    खान सर से मेरी जान को खतरा, यूपी की युवती ने लगाए आरोप, कहा- मेरी फ्रेंड से अवैध संबंध

    August 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.