गुमला। गुमला जिले में रविवार को हर्षोल्लास के साथ 76वां गणतंत्र दिवस मना। मुख्य समारोह का आयोजन अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में हुआ। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने परेड की सलामी ली और तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय गर्व का प्रदर्शन किया। मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संविधान और लोकतंत्र की नींव रखने में उनके योगदान को रेखांकित किया।

उन्होंने गुमला जिले के वीर सपूतों, जैसे लांस नायक परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का और स्वतंत्रता सेनानी जतरा टाना भगत, तेलंगा खड़िया, बख्तर साय आदि के योगदान की सराहना की। जिला प्रशासन द्वारा जनता को समर्पित कई विकासात्मक योजनाओं और उपलब्धियों को प्रस्तुत करते हुए श्री लिंडा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्तियों के तहत कुल 36.66 करोड़ की राशि वितरित की गई। मरङ गोमके जयपाल सिंह मुण्डा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत 2021-25 में 73 छात्रों को लाभान्वित किया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में अब तक 4,71,090 साइकिलें वितरित की गईं। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत गुमला जिले में 304 लाभुकों को 13.96 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत जिले में पीवीटीजी बहुल 13 ग्रामों में मल्टी-पर्पज सेंटर का निर्माण किया जा रहा है।

खेलकूद क्षेत्र में गुमला के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया। अंडर-20 और अंडर-17 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन भारतीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ। 68 वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में गुमला की बालिका टीम विजेता रही। अबुआ आवास योजना” के तहत 2023-24 में 7,663 और 2024-25 में 11,399 लाभार्थियों को आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत 1,75,650 लाभुकों को प्रति माह 2,500 का भुगतान किया गया। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से 27,499 छात्राओं को लाभान्वित किया गया।

समाहरणालय भवन में उपायुक्त ने किया झंडोतोलन : वहीं उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय चंदाली में, एसपी ने पुलिस लाइन में, वन प्रमंडल कार्यालय में डीएफओ ने ,जिला परिषद अध्यक्ष ने जिला परिषद में, एसडीओ कार्यालय में एसडीओ ने झंडोतोलन किया। साथ ही देश के महापुरूषो व शहीद वेदी पर जिले के अधिकारियों ने मालरूार्पण कर गणतंत्र दिवस पर श्रद्धांजलि दी।

कृषि विभाग गुमला की झांकी हुई प्रथम : जिले के विभिन्न विभागों द्वारा कुल 10 झांकियां प्रदर्शित की गईं। कृषि विभाग की झांकी को प्रथम स्थान मिला, जबकि वन विभाग और जेएसएलपीएस को क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान पर पुरस्कृत किया गया। परेड प्रदर्शन में एसएसबी 32 सीलम गुमला की टीम प्रथम, आईआरबी 5 शिलाफारी की टीम द्वितीय और डीएवी महिला एनसीसी कैडेट लूथरेन उच्च विद्यालय गुमला की टीम तृतीय स्थान पर रहीं।

चौकीदार के चयनित दस अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र : कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया के तहत 213 चयनित अभ्यर्थियों में से 10 को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जिला प्रशासन के 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में से थे उपस्थित : इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी, पुलिस अधीक्षक गुमला शंभू कुमार सिंह, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, ररइ कमांडेंट , परियोजना निदेशक कळऊअ गुमला, उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी तथा सैकड़ों की संख्या में जिले के नागरिकों की उपस्थित रही।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version