रांची। बीआईटी मेसरा का 70वां स्थापना दिवस 14-15 जुलाई को है। प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है। समारोह में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बतौर मुख्य अतिथि शिकरत करेंगे। वहीं, उद्घाटन सत्र के सम्मानित अतिथि आईआईटी(आईएसएम) धनबाद के निदेशक प्रो डॉ सुकुमार मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। बोर्ड आॅफ गवर्नर्स के अध्यक्ष सीके बिड़ला, बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रोफेसर डॉ इंद्रनील मन्ना, रजिस्ट्रार प्रोफेसर डॉ संदीप दत्ता व डीन प्रोफेसर डॉ श्रद्धाशिवानी शामिल होंगी। वे संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की आकांक्षाओं पर प्रकाश डालेंगे। आज बीआईटी लालपुर एक्सटेंशन में पत्रकारों से प्रो डॉ शारदा शिवानी, डॉ विशाल शाह, मृणाल पाठक ने जानकारी साझा की।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version