Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एसआईआर में किसी पात्र भारतीय नागरिक का नाम नहीं कटेगा : के. रवि कुमार

    June 23, 2026

    नेताओं की अनदेखी पर भारी पड़ी जनशक्ति,ग्रामीणों ने श्रमदान और चंदा जुटाकर खुद बना दी सड़क

    June 23, 2026

    झारखंड में 8 लाख से ज्यादा राशन कार्ड हो सकते हैं रद्द, फर्जी और निष्क्रिय कार्डधारियों का हो रहा सत्यापन

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एसआईआर में किसी पात्र भारतीय नागरिक का नाम नहीं कटेगा : के. रवि कुमार
    • नेताओं की अनदेखी पर भारी पड़ी जनशक्ति,ग्रामीणों ने श्रमदान और चंदा जुटाकर खुद बना दी सड़क
    • झारखंड में 8 लाख से ज्यादा राशन कार्ड हो सकते हैं रद्द, फर्जी और निष्क्रिय कार्डधारियों का हो रहा सत्यापन
    • दिशोम गुरु शिबू सोरेन मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित, जल-जंगल-जमीन और आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर आजीवन किया था संघर्ष
    • नेताओं की बेरुखी पर भारी पड़ी जनशक्ति, केदल के ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाई सड़क
    • नेताओं की बेरुखी पर भारी पड़ी जनशक्ति, केदल के ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाई सड़क
    • लखनऊ हादसे के बाद एक्शन में सरकार : 4 नामजद पर एफआईआर, सील किए 5 प्रतिष्ठान, 22 पर गिरी गाज
    • पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने पीए मोतिलाल पर लगाए चोरी के आरोप : घर से 20 लाख नकद, सोना और महंगे गैजेट्स गायब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » रामगढ़ में वेब्स होटल के मालिक के घर से 50 लाख की चोरी, पुलिस ने स्टाफ की गिरफ्तारी के लिए शुरू की छापेमारी
    Ramgarh

    रामगढ़ में वेब्स होटल के मालिक के घर से 50 लाख की चोरी, पुलिस ने स्टाफ की गिरफ्तारी के लिए शुरू की छापेमारी

    News MaatiBy News MaatiNovember 30, 2024No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। होटल वेव्स में 8 साल से काम कर रहे स्टाफ ने होटल के मालिक का घर साफ कर दिया। होटल स्टाफ ने लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। होटल वेव्स के मालिक संजीव चड्डा के बयान के आधार पर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। होटल वेव्स चार मंजिला मकान में संचालित होता है। नीचे के दो ताले में होटल और पार्टी हॉल है। उसके ऊपर संजीव चड्ढा का पूरा परिवार रहता है। जिस कमरे में जेवर और नकदी से भरा अलमीरा मौजूद था, शातिर होटल स्टाफ आकाश धनक ने वहीं धावा बोला। यह घटना तब हुई जब होटल मालिक पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में बाहर गए थे। होटल बंद था और स्टाफ के लिए कुछ कमरे खुले हुए थे। इसी खालीपन का फायदा चोर आकाश धनक ने उठाया और 28 नवंबर को उसने इस वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी में आकाश के घुसने और निकालने का वीडियो भी कैद हुआ है।

    पुलिस के अनुसार, आकाश धनक 8 साल तक होटल वेव्स का स्टाफ रहा। तीन महीने पहले उसने अपनी नौकरी छोड़ी और घर चला गया लेकिन उसकी पूरी नजर होटल पर ही थी। होटल मालिक का पूरा परिवार कब बाहर जाने वाला था, इसकी जानकारी भी वह होटल स्टाफ से फोन कर ले रहा था। उसे पता चल गया था कि संजीव चढ़ा अपने पूरे परिवार के साथ शादी में शामिल होने के लिए चार दिनों तक बाहर रहेंगे। होटल के बगल के मकान में भी शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। लोगों की भीड़भाड़ का फायदा आकाश को मिला। वह दूसरे घर से होकर संजीव चढ़ा के घर में घुसने में सफल रहा।

    संजीव चड्ढा के घर में और होटल में सीसीटीवी लगे हुए हैं। घर में कौन सी चीज कहां होती है, इसकी पूरी जानकारी आकाश धनक को पिछले 8 वर्षों में हो चुकी थी। घर में घुसते ही उसने सीसीटीवी को घुमा दिया ताकि उसकी तस्वीर उसमें कैद ना हो सके। इसके बाद उसने उस अलमारी को तोड़ा, जिसमें लगभग 20 लाख रुपये नकदी और सोने, चांदी, हीरे के जेवरात मौजूद थे।

    29 नवंबर की रात संजीव चड्ढा का पूरा परिवार घर लौटा तो उनके होश उड़ गए। पूरा घर बिखरा पड़ा था। जिस अलमारी में पैसे और जेवर रखे गए थे, वह गायब थे। सीसीटीवी को खंगाला तो अलग ही एंगल नजर आया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने आसपास के घरों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी को खंगाला। इस दौरान उन्हें आकाश धनक का चेहरा नजर आया जो 3 महीने पहले ही उनकी नौकरी छोड़कर अपने गांव मध्य प्रदेश के सागर जिला अंतर्गत मोती नगर थाना क्षेत्र के संत कबीर दास नगर लौट गया था। उन्होंने देखा कि वह उनके पड़ोसी के घर में घुस रहा है और छत के रास्ते से बैग लेकर भाग रहा है।

    पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आकाश धनक लगातार होटल स्टाफ गोपाल कुमार के संपर्क में था। वह उसे वीडियो कॉल करके पूछताछ करता रहता था। इस दौरान वह अक्सर होटल के व्यापार और मालिकों की मौजूदगी की जानकारी जुटाता रहता था। घर के सभी सदस्यों की जानकारी फोन पर स्टाफ के माध्यम से लेता रहता था। रामगढ़ थाने में पुलिस ने संजीव चड्ढा के बयान पर कांड संख्या 370/24 दर्ज किया है। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता की धारा 311 (4), 305 (ए) के तहत कार्रवाई शुरू की है। सीसीटीवी में चोर का हुलिया पुलिस को नजर आ गया है। साथ ही उसकी पहचान और उसके स्थाई पते की जानकारी भी हो चुकी है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए झारखंड से लेकर मध्य प्रदेश की पुलिस से भी सहायता मांगी है। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि जल्द ही इस कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा और चोर की गिरफ्तारी होगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    राहुल तुरी के एनकाउंटर बाद रामगढ़ एसपी का फरमान, अपराधी छोड़ दे रास्ता या झारखंड छोड़कर चले जाएं

    January 11, 2025

    राहुल तुरी के एनकाउंटर बाद रामगढ़ एसपी का फरमान, अपराधी छोड़ दे रास्ता या झारखंड छोड़कर चले जाएं

    January 11, 2025

    रामगढ़ में अपराधियों ने विस्थापित नेता संतोष सिंह की गोली मारकर की हत्या

    January 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    एसआईआर में किसी पात्र भारतीय नागरिक का नाम नहीं कटेगा : के. रवि कुमार

    By News MaatiJune 23, 20265

    रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विशेष गहन…

    नेताओं की अनदेखी पर भारी पड़ी जनशक्ति,ग्रामीणों ने श्रमदान और चंदा जुटाकर खुद बना दी सड़क

    June 23, 2026

    झारखंड में 8 लाख से ज्यादा राशन कार्ड हो सकते हैं रद्द, फर्जी और निष्क्रिय कार्डधारियों का हो रहा सत्यापन

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित, जल-जंगल-जमीन और आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर आजीवन किया था संघर्ष

    June 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    एसआईआर में किसी पात्र भारतीय नागरिक का नाम नहीं कटेगा : के. रवि कुमार

    June 23, 2026

    नेताओं की अनदेखी पर भारी पड़ी जनशक्ति,ग्रामीणों ने श्रमदान और चंदा जुटाकर खुद बना दी सड़क

    June 23, 2026

    झारखंड में 8 लाख से ज्यादा राशन कार्ड हो सकते हैं रद्द, फर्जी और निष्क्रिय कार्डधारियों का हो रहा सत्यापन

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित, जल-जंगल-जमीन और आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर आजीवन किया था संघर्ष

    June 23, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.