रायपुर : पहले चरण के  मतदान से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के कांकेर में फिर पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गये हैं। वहीं तीन पुलिस के जवान भी घायल हुए हैं। दरअसल, यहां पिछले तीन दिनों से मुठभेड़ चल रही है। इन 29 नक्सलियों में से 18 कल ही मारे गये थे। शेष के शव आज मिले हैं।

छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के माड़ इलाके में तीन दिनों से मुठभेड़ जारी है। घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए अतिरिक्त फोर्स भेजा गया है।

नक्सली कमांडर भी मारा गया

इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर शंकर राव भी मारा गया है।  अब तक 29 शव बरामद किए जा चुके हैं, साथ ही बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक राइफलें भी बरामद की गई हैं।

SP कल्याण एलिसेला ने पुष्टि की है कि मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि टॉप नक्सली कमांडर शंकर राव भी मारा गया। शंकर राव 25 लाख का इनामी था। 7 AK47 राइफल के साथ 1 इंसास रायफल और 3LMG भी बरामद हुई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version