रांची । झारखंड सरकार ने डीएसपी स्तर के 28 पदाधिकारियों किया तबादला । रतिभान सिंह बने कोडरमा डीएसपी (मुख्यालय)। जमशेदपुर के ट्राफिस डीएसपी संजय कुमार सिंह का तबादला जामताड़ा डीएसपी के तौर पर कर दिया गया है। उनकी जगह श्रीनीरज को जमशेदपुर का ट्राफिक डीएसपी बनाया गया है. वहीं, राहुल देव बड़ाईको को गढ़वा डीएसपी अभियान, सुरजीत कुमार को गिरीडीह का एएसपी अभियान, रणवीर सिंह को डीेसपी सिमडेगा, अखिल नीतीश कुमार को खुंटी का डीएसपी, राकेश नंदी मिंज को रांची का डीएसपी एसटीएफ, सुधीर कुमार को डीएसपी एसटीएफ, अंजनी कुमार तिवारी को डीएसपी एसटीएफ रांची, संतोष कुमार मिश्र को डीएसपी रांची विशेष शाखा, हिमांशु चंद्र मांझी को डीएसपी विशेष शाखा रांची।

वेंकटेश कुमार को देवघर के डीएसपी मुख्यालय, कुलदीप कुमार को डीएसपी विशेष शाखा रांची, बीरेंद्र राम को विशेष शाखा का डीएसपी, रोहित कुमार रजवार को डीएसपी आतंकवाद निरोधी दस्ता, अजय कुमार केशरी को डीएसपी चतरा आइआरबी, अंकिता राय को डीएसपी आतंकवाद निरोधी दस्ता राची, संदीप कुमार गुप्ता को आइआरबी 4 लातेहार डीएसपी, आनंद ज्योति मिंज को डीएसपी रांची एसटीएफ, भूपेंद्र कुमार राउत को मुसाबनी आइआरबी 2 डीएसपी, दीपक कुमार को डीएसपी एसटीएफ रांची, आशीष कुमार महली को रांची एसटीएफ डीएसपी, जयप्रकाश नारायण चौधरी को गोड्डा डीएसपी मुख्यालय, मंगल सिंह जामुदा डीएसपी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजेश कुमार सिन्हा को रांची दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र आइजी आॅफिस का डीएसपी और बिनेश लाल को दुमका का मुख्यालय डीएसपी बनाया गया है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version